मौसम ने फिर बदली करवट, वर्षा और बर्फवारी की सम्भावना

देहरादून, बीते हफ्ते से उत्तराखण्ड का मौसम शुष्क बना हुआ है। मैदानी क्षेत्रों में दोपहर में धूप खिली हुई है, साथ ही अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम दर्ज किया गया। वहीं सुबह शांम मौसम मे ठंडक बनी हुई है। जिससे तापमान में गिरावट बनी हुई है। लेकिन उत्तराखण्ड का मौसम एक बार फिर करवट बदले वाला है। जिससे मैदानी इलाकों में बादल छाये रहेग। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ उत्तराखण्ड में दस्तक दे सकता है। ऐसे में आने वाले कुछ दिनों में राज्य के पहाड़ी चोटियों पर बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है। रूद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, जनपदों के पहाड़ी क्षेत्रों में बारिस और बर्फबारी हो सकती है। बीते सप्ताहभर से मौसम शुष्क बना हुआ है, जिससे मौसम दिन के समय धूप निकलने से शुष्क और गर्म भी बना हुआ है। मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि उत्तराखण्ड में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आने वाले दिनों में नौ और दस फरवरी को राज्य में बारिस और बर्फबारी होने की संभावना है।

About Post Author