उत्तराखंड: भाजपा सांसद अनिल बलूनी ने गौरीकुंड में भूस्खलन पर जताया दुख, कहा- ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें

KNEWS DESK- केदारनाथ यात्रा के दौरान गौरीकुंड में गुरुवार रात भूस्खलन होने के कारण  भीषण हादसा हो गया है। जिसके कारण यहा सड़क के किनारे बनी 3 से 4 दुकानें बह गईं है और लगभग 20 लोग लापता हो गए है । जिनमें की  3 लोगों के शव निकाल लिए गए हैं। बाकी अभी लापता है। लापता लोगों की खोज जारी है। BJP के राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने इस हादसे पर दुख जताया है और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य की कामना की है।

आपको बता दें कि केदारनाथ यात्रा के सबसे मुख्य पड़ाव गौरीकुंड बस स्टेशन के नजदीक देर रात वज्रपात होने से पहाड़ी फट गई थी। जिस समय ये भूस्खलन हुआ था। उस वक्त दुकानों में लोग  थे। हादसे होने के बाद  घटना स्थल पर हड़कंप मच गया था। आपदा और प्रबंधन टीम मौके पर रेस्क्यू में जुट गई है। शुक्रवार को हुए रेस्क्यू ऑपरेशन में 3 लोगों को शव बरामद कर लिए गए हैं। आज सुबह से फिर रेस्क्यू ऑपरेश जारी है।  इस रेस्क्यू और खोजबीन ऑपरेशन में DDRF , SDRF, NDRF, ITBP, YMF, पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें वहा पर  है और लगातार लापता लोगों की खोज कर रही हैं। आज  उत्‍तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी भी घटनास्थल पर जाएंगे।

दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें-अनिल बलूनी

जानकारी के लिए बता दें कि भाजपा राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने गौरीकुंड में हुए हादसे पर दुख जताते हुए कहा है कि रुद्रप्रयाग के गौरीकुंड में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में कई लोगों के लापता और हताहत होने की दुःखद सूचना से स्तब्ध हूं।  ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें।  सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

About Post Author