पीएम मोदी और सीएम योगी दोनों की बहनों ने की मुलाकात, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

KNEWS DESK- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बहन वसंतीबेन सीएम योगी की बहन शशि देवी से मिलीं| दोनों की मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है| दरअसल, नरेंद्र मोदी की बहन इन दिनों नीलकंठ धाम की तीर्थयात्रा कर रही हैं| जब उन्हें पता लगा की सीएम योगी की बहन की यहीं आसपास में दूकान है तो वो उनसे मिलने पहुंची| दोनों ने एक दुसरे को गले लगाया|

उनकी मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है| वीडियो पर लोग अपनी-अपनी राय रख रहे हैं| प्रधानमंत्री की बहन वसंतीबेन अपने परिवार के साथ ऋषिकेष की धार्मिक यात्रा पर हैं| वहां पर वो दयानंद आश्रम में ठहरीं हैं| उन्होंने नीलकंठ महादेव मंदिर और भुवनेश्वरी देवी के दर्शन किए| तभी उन्हें पता चला कि मुख्यमंत्री की बहन शशि देवी की दुकान भी यहीं है तो वो फौरन उनसे मिलने गईं|

आपको बता दें कि सीएम की बहन एक प्रसाद की दूकान चलाती हैं| जहां पूजा से जुड़ी सारी सामग्री मिलती है| उनके पति की एक छोटी चाय की दूकान है| योगी आदित्यनाथ का परिवार उत्तराखंड के पास पौड़ी जिले का रहने वाला है|

About Post Author