नहीं चलेगी मनमानी, राजधानी में 117 ई रिक्शा व 38 विक्रम सीज़

देहरादून –  राजधानी देहरादून में सड़कों पर अब गाड़िया दौड़ती नहीं हैं बस रेंगती हैं। जिसके कई कारण हैंै। एक ओर तो नौसिखिये ड्र्ाइवर जो जहां तहां गाड़ियों को बीच सड़क पर रोककर जाम की स्थिती बना देते हैं। साथ ही सड़क पर गलत तरीके से ही वाहन को पार्क कर देते हैं। जिससे सड़को में गाड़ियों को चलने के लिए कम जगह मिलती हैं। इन सब पर तो पुलिस सीपीयू कार्यवाही करती ही रहती है, लेकिन दूसरी ओर मुख्य मार्गों पर जाम लगाने वाले ई रिक्शा पर कम ही किसी का ध्यान जाता है। लेकिन अब ई रिक्शा चालकों की मनमानी को रोकने को लेकर इन दिनों सख्त अभियान चलाया जा रहा है। यातायात पुलिस और परिवहन विभाग ने मिलकर शहर के मुख्य मार्गों पर धड़ल्ले से चल रहे ई रिक्शा तो इसपर बीतेे दिन ताबड़तोड़ कार्यवाही कर 117 ई रिक्शा को सीज़ कर दिया। इसी डर से कई ई रिक्शा चालकों ने रिक्शा का संचालन बंद रखा। शहर में यातायात को सुधारने को लेकर मुख्य सचिव डॉ. एस संधू ने खुद इसका संज्ञान लिया जिसके बाद विभाग भी हरकत में आ गये। और ई रिक्शा और विक्रम की मनमानी को रोकने के लिए शहर में अभियान चलाया। ऐसे ई रिक्शा पर सीज़ की कार्यवाही करी जो अपने रूट से हटकर शहर के मुख्य मार्गांे पर धड़ल्ले से रिक्शा चला कर जाम की स्थिती बना रहे हैं। इसी कड़ी में फुटकर सवारी बैठाने वाले 38 विक्रमों पर भी सीज़ की कार्यवाही की गयी।

About Post Author