आर-पार की लड़ाई की तैयारी में है रोडवेज कर्मचारी, अंदोलन के चलते यात्री हुए परेशान

उत्तराखंड में बसों से सफर करने वाले यात्रियों को आज परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रोडवेज कर्मचारियों के आंदोलन के कारण आज देहरादून और साथ ही प्रदेशभर में रोडवेज बसों का संचालन पूरी तरह ठप रहेगा और साथ ही दिल्ली समेत दूसरे प्रदेशों में जाने वाली बसों का संचालन भी नहीं किया जाएगा। ऋषिकेश में सुबह 5 बजे से रोडवेज की 69 बसों का संचालन बिल्कुल ठप है। बसों का संचालन ना होने से यात्रियों, कामकाजी लोगों और कॉलेज के छात्रों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे उत्तराखंड परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की बुधवार को किया गया और साथ ही प्रबंधन से वार्ता विफल हो गई थी। इसके बाद प्रबंधन ने उन्हें वीरवार को दोबारा बात करने के लिए बुलाया था लेकिन फिर बात नहीं बनी थी। उनका कहना था की उन्हे किसी मीटिंग पर जाना है।

31 जनवरी की रात से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

संयुक्त मोर्चा ने चेतावनी दी है की अगर मांगें पूरी न हुई तो वह 31 जनवरी की रात से अनिश्चितकालीन हड़ताल को शुरू कर देंगे और इस बार विभिन्न मांगों को लेकर परिवहन निगम कर्मचारियों के संगठन संयुक्त मोर्चा बनाकर आरपार की लड़ाई के लिए पूरी तरह तैयार है। इसके तहत एक दिवसीय धरने का कार्यक्रम भी चल रहा है, जिसमें आज आईएसबीटी देहरादून परिसर में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान अशोक चौधरी, दिनेश पंत, राम किशुन राम, जगदीश बहुगुणा, हरेंद्र सिंह, प्रेम सिंह रावत, रवि नंदन कुमार समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी भी साथ में शामिल होंगे।

About Post Author