उत्तराखण्ड के कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का लम्बी बीमारी से निधन

उत्तराखण्ड: उत्तराखण्ड के कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास का निधन हो गया है। बागेश्वर के अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। कैबिनेट मंत्री के निधन की इस खबर से पूरे राज्य में शोक की लहर है। मुख्यमन्त्री पुष्कर सिह धामी ने भी ट्वीट करके अपना शोक व्यक्त किया। कहा कि उनके निधन से भारी क्षति हुई है। बागेश्वर के जिला अस्पताल में उनका कैंसर का इलाज चल रहा था। लम्बे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। आखिरकार जिदगी की जंग हार गये।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर किया शोक व्यक्त

दरअसल कैबिनेट और परिवहन मंत्री चंदन राम दास लम्बे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। उनका इलाज बागेश्वर के एक जिला अस्पताल में चल रहा था। उनके निधन की खबर से पूरी पार्टी में शोक की लहर दौड़ गयी है। उनके निधन पर मुख्यमंत्री धामी ने ट्वीट कर कहा कि मंत्रीमंडल मे मेरे सहयोगी श्री चंदन राम दास के आकस्मिक निधन के समाचार से मैं स्तब्ध हूँ। उनका निधन जनसेवा और राजनीति के क्षेत्र में अपूर्णीय क्षति है। ईश्वर उनकी पुण्यात्मा को अपने चरणों में स्थान एवं परिजनों व समर्थकों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करे। कैबिनेट मंत्री के इस निधन के चलते राज्य में राज्य में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है जो 26 से 28 अप्रैल तक रहेगा।

About Post Author