जूनियर इंजीनियर के 75 पद बहाल

देहरादून। सूत्रों के अनुसार सिंचाई विभाग मे जेई के 75 पद रिक्त है वही विभाग जल्द ही इन पदों पर भर्ती करने की तैयारी कर रहा है।कर दी है।

वही बताया जा रहा है कि प्रदेश सरकार ने गत वर्ष निरस्त जेई के पदों पर विभागीय जरूरत को देखते हुए दोबारा मंजूरी प्रदान जिसके बाद सिंचाई सचिव हरीश चन्द्र सेमवाल ने इसकी पुष्टि कर दि है। सेमवाल ने बताया की लोक सेवा आयोग को भर्ती का प्रस्ताव भेज दिया गया है। आपको बता दे कि गत वर्ष सिंचाई विभाग मे जेई के 228 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी। लेकिन ऐन परीक्षा से ठीक पहले | इन पदों को वापस ले लिया गया था। सिंचाई विभाग ने बताया कि परीक्षण के बाद ये पदों पर भर्ती प्रक्रिया को पुनः एक बार स्वीकृत किया गया है। आपको बता दें कि प्रदेश में बनने जा रही नई बांध परियोजना में इंजीनियरों की जरूरत को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

पदों पर भर्ती प्रक्रिया को वापस लेने के बाद बेरोजगार लगातार सरकार का विरोध कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक राज्य सरकार ने विभिन्न विभागों में निरस्त किए गए पदों का परीक्षण करने के लिए एसीएस-वित्त आनदबवन की अध्यक्षता में गठित कमेटी का गठन किया था।

About Post Author