उत्तराखंड पुलिस में जल्द होगी भर्ती- मुख्यमंत्री धामी

देहरादून-  उत्तराखंड पुलिस को जल्द ही 1550 कांस्टेबल मिलने जा रहे है। इन पदों पर भर्ती के लिए सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की है|  हाल ही में पुलिस विभाग के 1425 पदों पर भर्ती परीक्षा संपन्न हुई थी जिसके नियुक्ति पत्र मुख्यमंत्री धामी ने चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे। 55 युवाओं को नियुक्ति पत्र देने के दौरान ही उन्होंने घोषणा की साथ ही उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस कांस्टेबल के करीब तीन हजार पदों में से शेष बचे हुए 1500 पदों पर जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

सीएम ने पुलिस विभाग को पर्यटन के साथ जोड़ते हुए कहा कि प्रदेश की जनसंख्या करीब सवा करोड़ और है। इसके साथ ही राज्य में हर साल तकरीबन चार गुना पर्यटक आते हैं। ऐसे में पुलिस विभाग के पास करीब छह करोड़ लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी होती है।

धामी ने कहा की प्रदेश सरकार पुलिस को आधुनिक बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि वर्तमान मे पुलिस आरक्षी के करीब तीन हजार पद रिक्त थे। 2016 में आखिरी दफे पुलिस की भर्ती प्रक्रिया हुई थी और तब से अब तक भर्ती प्रक्रिया नहीं हुई थी।

हाल ही में भर्ती प्रक्रिया पूर्ण दी गई है। जिसमें की 1425 पदों पर चयन सूची जारी कर दी गई है। अब इसके बाद 1550 पदों पर भर्ती प्रक्रिया की गतिविधियां पूर्ण होने के बाद जल्द ही इन पदों पर भी भर्ती प्रक्रिया पूर्ण होने की उम्मीद है।

About Post Author