जनसंख्या विस्फोट, जल्द कानूनी चोट ?

देहरादून,  उत्तराखंड में अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले राज्य में जनसंख्या नियंत्रण कानून पर विवाद घिड़ गया है। दअरसल राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड के हित के लिए जरूरत पड़ेगी तो जनसंख्या नियंत्रण कानून भी लाएंगे। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि समान नागरिक संहिता यानि की (यूसीसी) का ड्राफ्ट 30 जून तक फाइनल हो जाएगा। और यूसीसी पर सरकार का ड्राफ्ट दूसरे राज्यों के लिए मॉडल बनेगा। वहीं मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद विपक्ष ने सत्तापक्ष पर हमला बोल दिया है। विपक्ष के नेताओं का कहना है कि चुनाव के समय भाजपा को जनसंख्या नियंत्रण कानून और ऐसे अन्य कानूनों की याद आती है। भाजपा ध्रुविकरण की राजनीति कर रही है। ताकि असल मुद्दों से जनता का ध्यान हटाया जा सके…

भारत में बढ़ती जनसंख्या के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड के हित के लिए जरूरत पड़ेगी तो जनसंख्या नियंत्रण कानून भी लाएंगे। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि समान नागरिक संहिता यानि की (यूसीसी) का ड्राफ्ट 30 जून तक फाइनल हो जाएगा। और यूसीसी पर सरकार का ड्राफ्ट दूसरे राज्यों के लिए मॉडल बनेगा। वहीं मुख्यमंत्री के इस बयान की संगठन ने भी सराहना की है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है कि राज्य सरकार जो भी कानून बना रही है वह दूसरे राज्यों के लिए नजीर बन रहा है। सरकार जल्द ही जनसंख्या नियंत्रण कानून के साथ ही समान नागरिक संहिता का कानून भी बनाने जा रही है।

आपको बता दें कि पिछले लंबे समय से जनता जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग सरकार से कर रही है। वहीं हाल ही में यूएनएफपीए ने भी अपना एक डाटा जारी किया है जिसमें उसने बताया है कि जनसंख्या के मामले में भारत ने चीन को भी पीछे छोड़ दिया है. भारत की आबादी 142.8 करोड़ हो गई है जबकि चीन 142.5 करोड़ के जनसंख्या के साथ अब भारत से पीछे है. लगातार बढ़ती जनसंख्या देश के विकास को अवरूद्ध कर रही है। वहीं मुख्यमंत्री के जनसंख्या नियंत्रण कानून लाए जाने वाले बयान पर राज्य में सियासत गरमा गई है। विपक्षी दलों ने सत्तापक्ष पर हमला बोल दिया है। विपक्ष के नेताओं का कहना है कि चुनाव के समय भाजपा को जनसंख्या नियंत्रण कानून और ऐसे अन्य कानूनों की याद आती है। सत्ता में इतने साल होने के बाद भाजपा को चुनाव के समय इसकी याद आ रही है जबकि धरातल पर ऐसा नहीं होना है।

कुल मिलाकर देशभर में बढ़ती जनसंख्या भारत के लिए चिंता की बात है….आलम ये है कि भारत ने विश्व में सबसे बडी जनसंख्या वाले देश चीन को भी पीछे छोड़ दिया है। जो कि चिंता की बात है ऐसे में सवाल ये है कि क्या धामी का बयान सिर्फ चुनावी स्टंट है, आखिर क्यों अबतक भाजपा को जनसंख्या नियंत्रण कानून की याद नहीं आई..

About Post Author