महिला पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह पर लगाए गंभीर आरोप

नई दिल्ली,नई दिल्ली के जंतर-मंतर में चल रहे पहलवानों के प्रदर्शन का आज 14वां दिन है जिसमें पहलवान भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं |मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि बृजभूषण पर दर्ज एफआईआर में उन पर गंभीर आरोप लगे हैं| पहलवानों के चल रहे प्रदर्शन में कोर्ट के आदेश पर कुश्ती महासंघ के प्रमुख क खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई| कनॉट प्लेस के थाने में सेक्सुअल हैरेसमेंट और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है|

सूत्रों के अनुसार महिला पहलवानों ने एफआईआर में इस बात की जानकारी दी है कि किस तरह बृजभूषण शरण सिंह उनका शोषण किया करते थे। सात महिला पहलवानों में से दो ने बताया कि उन्हें गलत तरीके से छुआ जाता था। बृजभूषण शुरु से ही उन पर लगे आरोपों से साफ इनकार करते रहे हैं। उनका कहना है कि उन्हें कोर्ट और पुलिस पर पूरा भरोसा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि इस सबके पीछे एक बिजनेसमैन का हाथ है।

महिला पहलवानों ने एफआईआर में बताया कि जब भी सांस लेने के तरीके के बारे में बृजभूषण उन्हें बताते थे तो गलत तरीके से जांघ, पेट और छाती को छूते थे। वह हमेशा ऐसा करने के लिए सांस लेने के तरीके के बारे में जानकारी देने का बहाना बनाते थे। रिपोर्ट में एक महिला पहलवान ने यह भी जानकारी दी कि 2016 में टूर्नामेंट के दौरान बृजभूषण शरण सिंह ने एक रेस्तरां में उसकी छाती और पेट को गलत तरीके से छुआ था। इससे वह काफी डर गई और रातभर सो नहीं सकी। एक और महिला पहलवान ने बताया कि इसी तरीके की हरकत उसके साथ एक प्रतियोगिता के दौरान हुई। वहीं एक अन्य महिला पहलवान ने आरोप लगाया कि 2018 में एक बार उन्होंने उसे इतनी जोर से गले लगाया कि वह उसकी छाती के बहुत करीब थे। पुलिस ने महिला पहलवानों द्वारा एफआईआर दर्ज करने के बाद इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

पहलवानों ने साफ़ कर दिया है कि उनका धरना तब तक जारी रहेगा जब तक बृजभूषण को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा|पहलवानों ने कहा कि अगर उन्हें कहीं से न्याय नहीं मिला तो वे अपने ओलंपिक, एशियाई खेलों के पदक और पुरस्कार सरकार को वापस कर देंगे जिसमें बजरंग और साक्षी मलिक को मिला देश का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री भी शामिल है|बजरंग, साक्षी मलिक और विनेश तीनों को देश का सर्वोच्च खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न मिल चुका है|

 

About Post Author