पुलिस कर रही थी परेड, डकैतों ने मारी करोड़ों की रेड !

उत्तराखंड डेस्क रिपोर्ट,  उत्तराखंड की कानून व्यवस्था पर एक बार फिर से सवाल खड़े हो गए हैं। दअरसल उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राजधानी देहरादून में बदमाशों ने रिलायंस ज्वेलरी शोरूम में बड़ी लूट को अंजाम दिया है। बदमाशों ने दस मिनट के अंदर ही दस करोड़ की डकैती को अंजाम दे दिया… बदमाशों ने शोरुम में करीब 32 मिनट तक आतंक मचाये रखा। बदमाशों ने शोरूम में तैनात कर्मचारियों को डराने के लिए कुछ को गन प्वाइंट पर ले लिया और कुछ की पिटाई तक की। जानकारी के मुताबिक चार बदमाश शोरूम के अंदर घुसे और उनके कुछ साथी बाहर भी खड़े थे। बताया जा रहा है कि शोरुम के कर्मचारी ग्राहकों के पहुंचने से पहले गहने व्यवस्थित कर रहे थे। इसी दौरान सुबह 10 बजकर 24 मिनट पर नकाब पहने चार लोग घुस आए। बदमाशों ने सबसे पहले सिक्योरिटी गार्ड को अंदर खींचने के बाद शोरूम में पूरे स्टाफ को हथियार के बल पर बंधक बना लिया। सबके मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिए। कुछ ने विरोध किया तो उनकी पिटाई भी कर दी। बदमाशों ने सबकुछ समेटने के बाद आराम से वहां से फरार हो गये…..आपको बता दें कि जिस रिलायंस ज्वेलरी शोरूम में ये वारदात हुई वो सचिवालय और पुलिस मुख्यालय के नजदीक है। शासन से लेकर पुलिस मुख्यालय के आला अफसर लगातार इस शोरूम के पास से गुजरते हैं। इसके बावजूद बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में वारदात को अंजाम देकर पुलिस को बड़ी चुनौती दी है..वहीं देहरादून की सबसे बड़ी डकैती पर सीएम पुष्कर सिंह धामी सख्त हुए हैं उन्होने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए इस मामले के जल्द से जल्द खुलासे के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए है। वहीं इस घटना के सामने आने के बाद विपक्ष ने कानून व्यवस्था के बहाने सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है।

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर बदमाशों ने दून पुलिस को बड़ी चुनौती दी है। दअरसल बदमाशों ने रिलायंस ज्वेलरी शोरूम में बड़ी लूट को अंजाम दिया है। बदमाशों ने दस मिनट के अंदर ही दस करोड़ की डकैती को अंजाम दे दिया… बदमाशों ने शोरुम में करीब 32 मिनट तक आतंक मचाये रखा। बदमाशों ने शोरूम में तैनात कर्मचारियों को डराने के लिए कुछ को गन प्वाइंट पर ले लिया और कुछ की पिटाई तक की। जानकारी के मुताबिक चार बदमाश शोरूम के अंदर घुसे और उनके कुछ साथी बाहर भी खड़े थे। बताया जा रहा है कि शोरुम के कर्मचारी ग्राहकों के पहुंचने से पहले गहने व्यवस्थित कर रहे थे। इसी दौरान सुबह 10 बजकर 24 मिनट पर नकाब पहने चार लोग घुस आए। बदमाशों ने सबसे पहले सिक्योरिटी गार्ड को अंदर खींचने के बाद शोरूम में पूरे स्टाफ को हथियार के बल पर बंधक बना लिया। सबके मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिए। कुछ ने विरोध किया तो उनकी पिटाई भी कर दी। बदमाशों ने सबकुछ समेटने के बाद आराम से वहां से फरार हो गये…..हांलाकि एसएसपी देहरादून अजय सिंह का कहना है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा….वहीं पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो बाइकें भी बरामद की है

आपको बता दें कि जिस रिलायंस ज्वेलरी शोरूम में ये वारदात हुई वो सचिवालय और पुलिस मुख्यालय के नजदीक है। शासन से लेकर पुलिस मुख्यालय के आला अफसर लगातार इस शोरूम के पास से गुजरते हैं। इसके बावजूद बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में वारदात को अंजाम देकर पुलिस को बड़ी चुनौती दी है…..वहीं देहरादून की सबसे बड़ी डकैती पर सीएम पुष्कर सिंह धामी सख्त हुए हैं.. उन्होने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए इस मामले के जल्द से जल्द खुलासे के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए है। वहीं इस घटना के सामने आने के बाद विपक्ष ने कानून व्यवस्था के बहाने सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है।

 कुल मिलाकर उत्तराखंड की कानून व्यवस्था पर एक बार फिर से सवाल खड़े हो गए हैं…दिसंबर महीने में देहरादून में होने वाली ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट से पहले इस बड़ी वारदात ने सरकार की चिंता को बढ़ा दिया है। वहीं व्यापारियों और स्थानीय लोगों में इस वारदात के बाद डर का माहौल है….ऐसे में देखना होगा कि आखिर कबतक पुलिस इन आरोपियों को गिरफ्तार कर पाती है…

About Post Author