दिन दहाड़े मारी युवक को गोली, लापरवाही पर दो दरोगा लाइन हाजिर

उत्तराखंड : अपराधों का ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। देवभूमि उत्तराखण्ड में भी आए दिन एक के बाद एक ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। घटना उत्तराखण्ड के नैनिताल के रामनगर की है। जहां एक युवक की उसके घर के समीप दिन दहाड़े गोली मार दी गयी। युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। गुस्साये परिजनों, ग्रामीणों ने शव को पुलिस थाने के समीप रखकर प्रदर्शन किया। वहीं इस घटना के बाद लापरवाही के चलते दो दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया।

 

दोस्तों से कॉल करके बुलाया

बीते रविवार को उत्तराखण्ड के नैनिताल के रामनगर में एक युवक की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गयी। बताया गया कि लुटाबढ़ गांव का रहने वाले एक युवक अरविंद उर्फ पप्पी सागर को सुबह आजम नाम के एक युवक का कॉल आया। जिसके बाद वह घर से निकल गया। बाहर एक गाड़ी में कुछ युवक उसे अपने साथ ले गये। लेकिन कुछ समय बाद खबर मिली कि युवक का शव घर से ही कुछ दूर पड़ा मिला। शव के शरीर में गोली लगने के निशान थे। जिसके बाद परिजनो ने शव को थाने में रखकर प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप यह था कि एक पुराने मामले में पुलिस ने कार्यवाही नहीं की। इसके बाद उक्त दरोगा पर कार्यवाही की मांग करी। जिसके बाद दो दरोगा को लाइन हाजिर किया गया। और इस मामले में पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया गया।

About Post Author