माउंटेन म्यूजिम और तारा मंडल संस्थान पौड़ी मे खोलने की तैयारी

देहरादून। गढ़वाल मंडल के मुख्यालय पौड़ी मे माउंटेन म्यूजियम यानी की पर्वतीय संग्रहालय और प्लेनेटेरियम यानी तारामंडल संस्थान की स्थापना कि जाएगी। जिससे खगेल विषय मे रुचि रखने वाले इस क्षेत्र के विद्यार्थियों को खासा लाभ मिलेगा।

गढ़वाल सीट से वर्तमान राज्यसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने इस प्रोजेक्ट के लिए अपनी सांसद निधि से 4.62 करोड़ की प्रारंभिक राशि भी जारी कर दी है।

जानकारी के मुताबिक दोनों संस्थानों के निर्माण के लिए 30 करोड़ का खर्च आयेगा जिसे सांसद बलूनी अपनी सांसद निधि और अन्य संस्थाओं की सहायता से जुटाएगे। बलूनी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से इस संस्था के संबंध मे बातचीत की सीएम ने भी रुचि दिखाते हुए हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया।

उन्होंने मुख्यमंत्री धामी की सदाशयता पर उनका आभार भी जताया। बलूनी ने कहा कि यह संस्थान राज्य के साथ ही अखिल भारतीय स्तर पर भी अनूठा संस्थान होगा। जहां पर खगेल के साथ भूगेल और इतिहास के संस्कृति का अनुठा समागम एक ही स्थान पर होगा।

उन्होने कहा कि पौडी नगर की अपनी विषिष्ट भौगोलिक संरचना है। जिसके समक्ष एक बेहत लंबी पर्वत श्रृंखला के साथ उंची उंची हिमालय की चोटियो का सुस्पष्ट विहांगम दृष्य है। जो इस स्थान केा बेहद ही ,खास बनाता है।

उन्होंने कहा कि भविष्य मे यह संस्थान विद्यार्थियों के बीच बेहद लोकप्रिय होगा। अभ्यर्थी शैक्षणिक भ्रमण के दौरान इस संस्थान मे आकार अपने अनेक कैतुहल और प्रश्नों के समाधान कर पायेगे।

About Post Author