कमजोर बूथों पर जनसंवाद करेगी भाजपा

देहरादून। उत्तराखंड में इस साल के अंत तक नगर निकाय के चुनाव होने है। नंवबर मे नगर निकाय चुनावो के तुरंत बाद ही देशभर में लोकसभा के चुनाव होने है। उत्तराखंड में भी लोकसभा की पांच सीटे है। ऐसे में पहले निकाय चुनावो और उसके बाद लोकसभा चुनावों को देखते हुए तमाम विपक्षी दलों के साथ ही भाजपा ने भी कमर कस ली है। भाजपा प्रदेश के अंतर्गत आने वाली सभी विधानसभाओं के 25-25 बूथों पर जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है। लोकसभा सदस्यों के नेतृत्व में होने वाले इस कार्यक्रम की शुरुआत 15 मई से पूरे प्रदेश मे होने जा रहा है।

दरसल पार्टी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के तहत भाजपा उन दूथों पर फोकस करना चाहती है जिन बूथों पर 2022 विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी का जनाधार बेहद कमजोर रहा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भए ने इस संबंध में मीडिया को जानकारी प्रदान की। भट्ट ने बताया कि लोकसभा चुनावों की तैयारी के क्रम में यह बेहद महत्वपूर्ण जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

पार्टी का यह कार्यक्रम 15 मई से 16 जून तक आयोजित होगा। इस कार्यक्रम के तहत विस के 25 सबसे कमजोर बूथों पर वर्तमान लोकसभा सांसद जनसंवाद कर पार्टी के जनाधार को मजबूती प्रदानकरने का काम करेगे।

अध्यक्ष ने बताया की पार्टी का लक्ष्य सिर्फ 2024 लोकसभा चुनावो मे जीत हासिल करना ही नहीं है बल्कि आम जनता का विश्वास जितना भी है। इसके इसके लिए पार्टी पूरे प्रदेश में फोकस कर रही है।

भट्ट ने कहा कि इस जनसंवाद के दौरान अधिक से अधिक लोगों को साधने की कोशिश कि जाएगी। सूत्रों के अनुसार भाजपा हाईकमान ने सभी सांसदों एवं पार्टी संगठन के बीच समन्वय बनाने का जिम्मा प्रदेश महामंत्री खिलेन्द्र चौधरी को सौंपा है।

About Post Author