कोर्ट का अपमान न करे कांग्रेस: भटृ

देहरादून। राहुल गांधी को मिली सजा के बाद एक ओर कांग्रेस जहां पूरे देश भर में विरोध प्रदर्शन कर रही है। उत्तराखंड में भी कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन देखने को मिला।
भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा है कि राहुल कांग्रेस को मिली सजा के बाद कांग्रेस का आंदोलन करना न्यायालय के निर्णय का अपमान करने के साथ ही न्यायिक प्रक्रिया पर दबाव बनाने का प्रयास है।

देहरादून में भाजपा कार्यालय में गुरुवार को पत्रकार र्वाता में महेन्द्र भट्ट ने कहा कि न्यायालय में चार साल की पूरी प्रक्रिया के बाद ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी केा मानहानि का दोषी पाते हुए दाे साल की सजा सुनाई गई है।

भटृ ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए ये भी कहा कि कांग्रेस नेता इस मामले में भाजपा के खिलाफ बयानबाजी के साथ ही आंदोलन कर रहे है।
भट्ट का कहना है कि इस प्रकार के मामले में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन पुरी तरह से औचित्यहीन है।

व्ही कांग्रेस के द्वारा किये जा रहे विरोध प्रदर्शन और गिरफ्तारियां पूरी तरह से औचित्यहीन होने के साथ ही न्यायालय के निर्णय के विरुद्ध है। उनका कहना है कि न्यायालय के निर्णय का विरोध करना न्यायिक प्रक्रिया का अपमान करना है।

उन्होने आरोप लगाया कि इस मामले में कांग्रेस का विरोध करना पार्टी के दोहरे चरित्र को दर्शाता है।

About Post Author