राज्य में खाली है 68,586 पद

देहरादून। एक और राज्य के बेरोजगार युवा भर्ती प्रक्रिया और प्रदेश में बेरोजगारी की दर को कम करने के लिए लगातार सड़कों पर आंदोलन कर रहे है। तो वही इसके विपरीत दूसरी ओर उत्तराखंड के सरकारी विभागों में राजपत्रित और अराजपत्रित कर्मचारियों के लगभग 68,586 पद खाली है।
वही गैरसैण में चल रहे बजट सत्र के दौरान एक रिपोर्ट पेश की गयी जिसके अनुसार एक अप्रैल 2022 में राज्य में कुल स्वीकृत पद 2,57940 थे, इस दौरान 189354 पद ही भरे हुए थे।वही इन खाली पदों को देखते हुए धामी सरकार ने इन पदों को भरने के लिए अभियान भी चलाया लेकिन प्रदेश भर भर्ती परीक्षाओं में चले अनेक विवादों के चलते भर्ती प्रक्रिया बाधित भी रही। सहायतित संस्थाओं में पांच हजार पद भी है रिक्तः एक अप्रैल 2022 को जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में सहायतित संस्थाओं में कुल 5293 पद रिक्त थे। इन पदों में राजपत्रित श्रेणी में स्वीकृत 3305 पदो के सापेक्ष मात्र 2143 पद ही भरे गये है।जबकि इसके बावजूद भी 1162 पद अभी भी रिक्त है। वही अराजपत्रित श्रेणी में स्वीकृत कुल 17625 पदों के सापेक्ष 13494 पद ही भरे गये। इस तरह से इस श्रेणी में 4131 पद रिक्त चल रहे है।
इस तरह इस श्रोण में कुल रिक्त पदों की संख्या 5293 तक पहुंच गई है।

About Post Author