प्रधानाचार्य के 693 पदों पर होगी सीधी भर्ती

देहरादून। राज्य के सरकारी स्कूलों में प्रधानाचार्य के रिक्त पदों को भरना सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती है। इसी को देखते हुए प्रदेश में जल्द ही सरकारी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य की विभागीय परीक्षा से भर्ती प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने जा रही  है।माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने सरकार को 693 पदों पर भर्ती प्रस्ताव भेज दिया है। शुक्रवार को माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी ने इसकी पुष्टि की।
वही इस सीधी भर्ती प्रक्रिया में विभागीय हेडमास्टर,प्रवक्ता के साथ ही एलटी शिक्षक भाग ले पाएंगे। विभाग की ओर से इसके लिए गत सितंबर में नियमावली मे पात्रता की षर्ते तय की जा चुकी है।

शासन जल्द ही लोक सेवा आयोग को भर्ती का प्रस्ताव भेजागा। वर्तमान में इंटर कॉलेज की संख्या 1386 है। जिसमे कि प्रधानाचार्य के करीब 1000 पद रिक्त है। जिसको देखते हुए सरकार ने इन पदों को भरने के लिए सरकार ने गत वर्ष 50 फीसदी पदों पर सीधी भर्ती कराने का निर्णय लिया गया था।  सीधी भर्ती वाले हाईस्कूल के हेडमास्टर को 2 वर्ष की निरंतर सेवा एलटी-प्रवक्ता पद से प्रोन्नत हेडमास्टर को 5 वर्ष की संतोषजनक सेवा जरूरी है। सीधी भर्ती वाले प्रवक्ता को 10 वर्ष की निरंतर सेवा और एलटी से प्रवक्ता बने शिक्षक को प्रवक्ता पद 10 वर्ष की संतोषजनक सेवा जरूरी है।

सचिव विद्यालयी शिक्षा रविनाथ रमन ने बताया कि विभाग के प्रस्ताव और लोक सेवा आयोग की अपेक्षा के अनुसार पद वर्गीकृत किए जा रहे है। वही आरक्षण रोटर के अनुसार पदों की श्रेणियों को अंतिम रूप दे दिया है। अधियाचना जल्द भेज दिया जाएगा।

About Post Author