गैस सिलेंडर की कीमतों ने बढ़ाई आम जनता की परेशानी

देहरादून, उत्तराखंड| पेट्रोलियम कंपनियों ने होली से आम आदमी को बहुत तेज झटका दिया है। कंपनियों ने रसोई गैस सिलेंडर में इजाफा कर दिया है। कंपनियों ने घरेलू गैस के साथ साथ व्यावसायिक गैस सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ा दी है। राजधानी दून में घरेलू गैस में 50 रुपए का इजाफा किया गया है। पहले ये सिलेंडर 1072 रुपए में मिलता था और अब बढ़ोतरी के बाद यह 1122 का मिलेगा। पहले पाँच किलो वाले गैस सिलेंडर 521 रुपए का मिलता था और अब 572 का मिलेगा।

10 किलो के गैस सिलेंडर में 35 रुपए की बढ़ोतरी की गई है. वह पहले 764 का था लेकिन अब 799 रुपए का मिलेगा। व्यावसायिक गैस सिलेंडर की कीमतों में 350 रुपए की भारी बढ़ोतरी की गई है। अभी तक व्यावसायिक गैस सिलेंडर की कीमत देहरादून में 1812 रुपए थी लेकिन अब बढ़ोतरी के बाद यह 2162 रुपए का मिलेगा। उत्तराखंड एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष चमन लाल ने बताया कि यह कीमतें बुधवार से लागू की गई है। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में पूरे आठ महीने के बाद वृद्धि की गई है। इससे पहले 6 जुलाई 2022 को गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपए बढ़ा दिए गए थे। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त एलपीजी कनेक्शन को पाने वाले 9.58 करोड़ लोगों को सरकार 200 रुपए प्रति सिलेंडर सब्सिडी मिलती है। उज्ज्वला योजना लाभार्थियों के लिए गैस सिलेंडर की नई कीमत 903 रुपए प्रति सिलेंडर होगी। इन बढ़ रहे सिलेंडर के दामों ने आम जनता की मुश्किलों को बढ़ा दिया है।

About Post Author