देहरादून मे निकली तिरंगा यात्रा

हर घर की पहचान होगी तिरंगे से- धामी 

देहरादून, आजादी का महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान मंगलवार को शुरू हो गया है। इसके शुभारंभ के लिए गांधी पार्क से प्रभात फेरी निकाली गई जिसको पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने 15 अगस्त को हर घर पर तिरंगा लहराने के लिए कहा। उनका  कहना है की हर इंसान के अंदर अपने देश को लेकर भागती की भवन जरूर होनी चाहिए और हर घर की पहचान तिरंगे से हो। प्रभात फेरी शिक्षा विभाग की और से आयोजित की गई थी फेरी में अलग अलग स्कूलों के बच्चे और शिक्षक शामिल थे। फेरी निकलते समय  बच्चों ने देश भगती के गीत के साथ वंदे मातरम और भारत माता के जयकारों के साथ निकाली गई। मुख्यमंत्री रैली के साथ आईटी पार्क पहुंचे जहां भीड़ ने उनका जोरदार स्वागत किया। विधायक उमेश काऊ भी उनके साथ रेली  मे थे। सीएम धामी का कहना था की महोत्सव के माध्यम से उन महापुरुषों को नमन करना चाहते है जिन्हों ने देश के लिए अपनी जान दी है और उनके लिए बहुत सौभाग्य की बात है की यह महोत्सव पीएम नरेंद्र मोदी की नेतृत्व मे किया गया। उस समय डिफेन्स एकेडमी  के बच्चों ने लंबा और काफी लंबा तिरंगा लेकर नारेबाजी की। तीन साल बाद वह उत्तराखंड राज्य की रजत जयंती बनायेंगे। 
उत्तराखंड के हर क्षेत्र को अच्छा राज्य बनाने का संकल्प लिया है। शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने कहा की 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा लगेगा और जागरूकता अभियान चलाया जाएगा और महानिदेशक शिक्षा बंशीधर तिवारी ने कहा की हमारा तिरंगा एकता, अखंडता, मान सम्मान का प्रतीक है। दून में मुस्लिम, सिख,ईसाई हिन्दू ने एक साथ तिरंगा यात्रा निकाल कर एक होने का संदेश दिया। महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। 

About Post Author