कॉविड कर्मचारियों ने किया विधानसभा कूच, भारी पुलिस बल ने वापस भेजा धरना स्थल

उत्तराखंड, देहरादून : बुधवार क़ो समायोजन की मांग कर रहे कोविड कर्मचारियों द्वारा विधानसभा कूच किया गया। कूच मे शामिल होने के लिए करीब 150 कोविड कर्मचारी प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये। समस्त कोविड 19 कर्मचारी संघ दोपहर करीब 12 बजे से बंनू स्कूल से विधानसभा की ओर बढ़े। समायोजन की मांग करते हुए तक़रीबन 1:30 बजे प्रगति विहार के पास तक आये। यहां पहले से ही भारी पुलिस बल मौजूद थी।

 

पुलिस के रोकने पर कोविड कर्मचारी वही प्रगति विहार पर रोड पर बैठ गए। कर्मचारियों ने आरोप लगाया की बार बार स्वास्थ्य मंत्री के आश्वासन के बाद भी किसी प्रकार की कारवाई नहीं की जा रही। जिस पर कर्मचारियों क़ो विवश होकर भूख हड़ताल पर बैठना पड़ रहा है लेकिन सरकार कोई सुध नहीं ले रही।

 

इस दौरान पुलिस अधिकारियो ने कर्मचारियों क़ो समझाने की कोशिश की पर कर्मचारी लिखित मे आश्वासन देने की बात पर अड़े रहे। काफ़ी समय बीत जाने पर करीब 4:30 बजे पुलिस प्रशासन दल बल के साथ कर्मचारियों क़ो उठाने के लिए आयी पर कर्मचारी अपनी मांगो पर अड़े रहे। जिस पर पुलिस क़ो बल का प्रयोग कारण पड़ा। भारी विरोध के बीच कर्मचारियों क़ो बसों मे भरकर धरना स्थल एकता विहार पर छोड़ दिया गया।

 

कूच के दौरान उत्तरखंड समस्त कोविड 19 कर्मचारी यूनियन की जिलाध्यक्ष शर्मीला चौहान, मिथलेश बलूनी, धनवीर, राम निवास, संतोष राणा सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से आये कर्मचारी मौजूद रहे।

About Post Author