कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया कलेक्ट्रेट का घेराव, स्मार्ट सिटी के नाम पर शहर की बदहाली को लेकर की नारेबाजी

उत्तराखंड-  देहरादून को स्मार्ट सिटी बनाने को लेकर नगर निगम देहरादून की ओर से निर्माण कार्य करवाए जा रहे हैं। इसके चलते जगह-जगह पर सड़कों की खोदाई भी की गई है। जिससे सड़कें काफी संकरी हो गयी है और आमजन को सड़क पर वाहन चलाना हो या पैदल चलना मुश्किल हो रहा है। इतना ही नहीं इन गढ्ढों के चलते अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है साथ ही बारिस आने की स्थिती में जगह-जगह पढ़ी मट्टी सड़कों पर आ जा रही है ऐसे में लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। लोगों की इसी समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीते दिन कलेक्ट्रेट का घेराव किया और नगर निगम, मेयर के खिलाफ नारेबाजी की साथ ही इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी देहरादून सोनिका को ज्ञापन भी सौंपा।

बारिस में कीचड़ से लोग परेशान

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नगर-निगम के खिलाफ नारेबाजी की और कहा कि नगर निगम द्वारा स्मार्ट सिटी के नाम पर लोगों को परेशान किया जा रहा है। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि शहर में स्मार्ट सिटी के लिए मुख्य सड़कों के साथ ही गली मौहल्ले की सड़कें भी खोदी जा रही है साथ ही सड़कों को खोदकर उन्हें खुला छोड़ दिया जा रहा है जिससे दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। जगह-जगह निर्माण कार्य बेतरतीबी से किए जा रहे हैं।

About Post Author