मेयर के खिलाफ महानगर कांग्रेस का प्रदर्शन

देहरादून। हाल ही के दिनों मे आरटीआई मे देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा की संपत्ति का खुलासा होने के बाद से ही कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दल मेयर के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके साथ ही विपक्षी दल मेयर से इस्तीफे की मांग भी कर रहे हैं।

महानगर कांग्रेस कमेटी ने मेयर सुनील उनियाल गामा पर अपनी आय से  कई गुना अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाते हुए मेयर का पुतला दहन किया। इससे पूर्व भी बस्तियों के नियमितीकरण और हाउस टैक्स के मुद्दे पर भी आन्दोलन का फैसला लिया गया। आगामी नगर निकाय चुनाव की तैयारी पर चर्चा की गई।

देहरादून नगर  के महानगर अध्यक्ष  डॉ जसविंदर सिंह गोगी की अध्यक्षता में राजपुर रोड स्थित कार्यालय मे बैठक हुई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि मेयर कि संपत्ति की जांच हाईकोर्ट के जज की देखरेख में की जाए।

भाजपा पर निशाना साधते हुए प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली ने कहा कि केंद्र सरकार विपक्ष को केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से डराने की कोशिश कर रही है। सरकार भाजपा नेताओ का भ्रष्टाचार नहीं देख रही है। उन्होंने मेयर की संपत्ति की जांच की मांग उठाईं।

About Post Author