महिलाओं पर बढ़ते अपराध को कांग्रेस उतरी सड़कों पर, किया सरकार का पुतला दहन

उत्तराखंड : बीते दिन राज्य में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने सरकार पर हल्ला बोला। कांग्रेसियों ने प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा में सरकार के नाकाम रहने पर जमकर नारेबाजी करी और सरकार का पुतला फूंका। बीते कुछ दिन पूर्व हाथीबडकला क्षेत्र में एक महिला का शव मिलने पर कांग्रेसियों ने सरकार और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया। इस दौरान कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने कहा सरकार का बेटी बचाओ बेटी पढाओं का नारा केवल एक जुमला ही सिद्ध हो रहा है।

सरकार और कानून व्यवस्था पर भी उठाये सवाल

बीते दिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देहरादून में एस्लेहॉल के निकट प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करी और पुतला भी दहन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। बीते कुछ दिन पूर्व हाथीबडकला में एक महिला का कचरे में शव मिलने से कांग्रेसियों ने कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाये हैं। साथ ही कहा कि राज्य में महिलाओं पर अपराध लगातार बढ़ रहा है और सरकार इसे रोकने में असफल रही है। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था चौपट है, डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद मातृशक्ति सुरक्षित नहीं है।

About Post Author