कांग्रेस कर रही देश का अपमान- भटृ

देहरादून- अपने बयानों से लगातार ही कांग्रेस पर हमालावर रहने वाले भाजपा प्रदेश अध्य़क्ष महेन्द्र भटृ ने एक बार फिर कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा है कि कांग्रेस सियासी लाभ के मोह और तुष्टिकरण के तहत कांग्रेस नेता आए दिन भारत माता का अपमान रहे हैं।

भट्ट ने मीडिया से बातचीत कि इस दौरान उन्होंने कहा कि एक ओर कांग्रेस के नेता उत्तराखंड में प्रदेश सरकार की ओर से सांस्कृतिक आध्यात्मिक और डेमोग्राफिक पहचान को विश्व पटल पर पहचान दिलाने के लिए किए जा रहे अथक प्रयासों का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा जब जनता सरकार के प्रयासों से पूरी तरह संतुष्ट है तो फिर विपक्ष भ्रामक तथ्य और भ्रामक जानकारी से राज्य की छवि ख़राब करने में जुटे है उसी तरह कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी विदेशों में जाकर देश का अपमान कर रहे हैं और ऐसे भाषण दे रहे हैं जिससे देश की छवि खराब हो। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस नेता मुस्लिम लीग को धर्मनिरपेक्ष बताने से थक नहीं रहे हैं। कांग्रेस नेता अल्पसंख्यक समुदाय को देश में असुरक्षित बताते हैं।

भट्ट ने कहा कि कांग्रेस नेता प्रधानमंत्री मोदी लोकप्रियता और देश की तरक्की से ईर्ष्या करते हैं। इसके लिए ही कांग्रेस देशभर में नफरत का एजेंडा फैला रही है।जिसके लिए हम उनकी निंदा करते है। भटृ ने कहा कि सैनफ्रांसिस्को में राहुल की सभा में खालिस्तानी समर्थकों ने भारत विरोधी नारे लगाए लेकिन राहुल ने उन्हें रोका नहीं और राहुल ने एक शब्द उनके खिलाफ नहीं बोला।

भटृ ने कहा कि उत्तराखंड राष्ट्र सर्वोपरि की भावना को आत्मसात करने वाला प्रदेश है लिहाजा यहां के राष्ट्रभक्त जनता कांग्रेस को आने वाले चुनाव में इसका माकूल जवाब जरूर देंगी।

About Post Author