मुख्यमंत्री धामी ने की कई घोषणाएं

 देहरादून. बहुमत से दूसरी बार सत्ता में आयी प्रदेश की बीजेपी सरकार का एक साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है। मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में दोबारा सत्ता में आयी भाजपा सरकार ने अपने एक साल के कार्यकाल के दौरान जो उपलब्धियां की हैं। उसके लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री धामी ने इस दौरान कई घोषणाएं भी की उन्होने राजकीय पदों पर आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए यात्रा के दौरान किराये में 50 प्रतिशत की छूट देने की घोषणा की। साथ ही मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत 250 या ज्यादा जनसंख्या वाले गांवों में सड़क पहंुचाने की भी घोषणा की। इसके अलावा सरकारी स्कूलों में तकनीकि शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए कक्षा 6 से कम्प्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी शिक्षा को भी लागू करने का निर्णय लिया गया। बीते गुरुवार को राज्य में मुख्यमंत्री धामी ने अपनी सरकार का एक साल का कार्यकाल पूरे होने के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड मैदान के समीप रेंजर्स मैदान में आयोजित किया गया। जहां सीएम धामी ने ये घोषणाएं करीं। मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान चिंता जताते हुए कहा कि प्रदेश के स्कूलों में प्रयोगशालाएं नहीं हैं। इसको देखते हुए प्रदेश के सभी जिलों में लैब ऑन व्हील्स प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी। ये चलती फिरती प्रयोगशालाएं होंगी। इससे प्रदेश को विज्ञान एवं सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में विकसित किया जा सकेगा।

About Post Author