धामी जी के संदेश के साथ आज हुआ बजट सत्र का आगाज

गैरसैंण | आज विधानसभा सत्र शुरू होने वाला है इससे पहले आज सीएम धामी ने सभी युवाओं को स्वस्थ रहने का संदेश दिया है। सीएम धामी ने सुबह भराड़ीसैंण में विधानसभा परिसर में सूर्य नमस्कार के बाद शासन और प्रशासन के अधिकारियों के साथ मॉर्निंग वॉक भी की थी। इसके बाद क्षेत्रीय के लोगों और युवाओं के साथ बात करते हुए उन्होंने युवा पीढ़ी को स्वस्थ रहने का संदेश दिया। राज्यपाल के अभिभाषण दिया जिसके बाद आज विधानसभा सत्र का आगाज हो गया है जोकि 18 मार्च तक चलेगा। मुख्यमंत्री सीएम धामी भी सत्र में पहुंच चुके हैं। विधानसभा सत्र के दौरान सदन के सीएम पुष्कर सिंह धामी, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी सब अपनी-अपनी परीक्षाओं से भी गुजरेंगे। इस बार करीब आठ महीने बाद सत्र होने जा रहा है।भराड़ीसैंण में सत्र कराने का पूरा काम विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी को दिया गया है। गैरसैंण में उनका यह पहला सत्र होने वाला है। लेकिन उनके लिए परिस्थितियां इतनी अनुकूल नहीं होंगी इसलिए ऋतु खंडूरी भूषण के सामने भराड़ीसैंण में इस सत्र को कुशलतापूर्वक संपन्न कराने की काफी बड़ी चुनौती है क्योंकि उनके पास पिछले साल की तरह सत्रों की तरह संख्या बल भी नहीं है। सदन में विपक्ष की रणनीति की सारी कमान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के हाथों में रहेगी। सियासी जानकारों का कहना है कि विपक्ष के पास आज मुद्दों की कोई कमी नहीं होनी वाली है। लोकसेवा आयोग और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्ती परीक्षा घोटाला, रोजगार, देहरादून लाठीचार्ज, कानून व्यवस्था का मुद्दा आज उठ सकता है इसलिए यशपाल आर्य के सामने एक प्रमुख चुनौती अपने कुनबे को एकजुट रखने की भी है। सदन के बाहर कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा मोर्चा मोर्चा करने वाले है। जोकि एक बहुत बड़ी चुनौती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने एक बहुत बड़ी चुनौती है उनको अपनी सरकार को आज विपक्ष के हमले से जितना है। उन्हें रोजगार, भर्ती घोटाला और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर न सिर्फ बल्कि विपक्ष के प्रश्नों के उत्तर भी देने हैं और साथ ही विपक्षी हमलों को नाकाम करने का दबाव भी उन पर ही होगा।  विपक्ष ने उनकी घेराबंदी के लिए चक्रव्यूह को तैयार कर लिया है। 

About Post Author