टोली बैठक मे लिया निर्णय, आपदा के दौरान शासन-प्रशासन का सहयोग करें कार्यकर्ता : भाजपा

उत्तराखंड : भाजपा ने आगामी नवम्बर माह मे होने वाले निकाय चुनाव और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है। भाजपा इसके लिए प्रदेश मे अपने कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर रही है। जिससे जनता के जिससे पार्टी और जनता के बीच पकड़ मजबूत हो सके। इसी कड़ी मे बीते दिन भाजपा प्रदेश टोली कि बैठक हूई। बैठक मे यह निर्णय लिया गया कि प्रदेश मे वर्षा से हूई आपदा कि स्थिति मे पार्टी के कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्रों मे लोगों कि सहायता करेंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि बैठक मे पार्टी के कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया है कि आपदा कि स्थिति मे लोगों की मदद करें और इसमें शासन प्रशासन को भी सहयोग दें। साथ ही पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को भी ठीक से कार्यन्वित करने को लेकर निर्देशित किया गया है।

 

मुख्यमंत्री धामी ने टोली के सदस्यों को दिये निर्देश

भाजपा के प्रदेश मुख्यालय देहरादून में बीते दिन पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिये की संगठन को मजबूत बनाने और आगामी निकाय और लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर जन जन तक सरकारी जन कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन को लाभ पहुंचाने का उद्देश्य संगठन का होना चाहिए।

About Post Author