उत्तराखण्ड के हर जिले में बीजेपी बनाएगी अपना कार्यालय

देहरादून। वर्ष 2024 में पूरे देश में लोकसभा चुनाव होने है और 2023 में प्रदेश में नगर निकाय के चुनावो का आयोजन भी होना हैं। राजनीतिक दलों में भी अब इन चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई हैं। 23 के अतः में जहा निकाय चुनावों का आयोजन होना है और 24 के शुरुआती दिनों में पूरे देश में लोकसभा चुनावो का आयोजन होगा। राजनीतिक दल के हिसाब से हम इस बात अगर इस बात को समझे तो समय की कमी है और तैयारी अधिक करनी हैं इसी बात पर ध्यान केंद्रित करते हुए विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी ने भी कमर कस ली है।
भाजपा की सरकार वर्तमान में केंद्र और प्रदेश में दोनों जगह सत्ता पर काब्जि है। भाजपा ने नगर निकाय से लोकसभा का चुनाव लड़ने के लिए अभी से कमर कस ली है। बूथ स्तर से जिला स्तर और प्रदेश स्तर तक भाजपा काम करने की रणनीति बना रही है। वही पार्टी का लक्ष्य है कि 2024 तक प्रदेश के सभी जिलों में पार्टी डिस्टिक हेडक्वार्टर का उद्घाटन हो जाए। और पार्टी 2024 तक प्रदेश के सभी जिलों में अपने कार्यालय उद्घाटन करें। वही देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय की भूमि का विवाद हाई कोर्ट में होने की वजह से नई जमीन के विकल्प पर विचार किया जा रहा हैं।
इस मामले में सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यलय में केन्द्रीय जिला कार्यालय निर्माण संयोजक रवीद्र राजू ने प्रेदश पदाधिकारियों की बैठक ली। जिस में जिला कार्यालय निर्माण से संबधित अनेक पहेलुओं पर चर्च हुई। वही बैठक के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भटृ ने बताया कि देहरादून,हरिद्वार,अल्मोडा,चंपावत,चमोली,रूद्रप्रयाग,और पिथौरागढ मे पार्टी के जिला कार्यलय बनकर तैयार हो चुके है और इन सभी में पार्टी से जुड़ी गतिविधिया भी शुरू हो चुकी है। जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में अस्थाई कार्यालय पर पार्टी का काम चल रहा है। और यहां अभी तक पार्टी के स्थाई कार्यालय नहीं है। उनका कहना है की इन जिलों पर दाखिले और नवनिर्माण की गतिविधियां चल रही है।

About Post Author