23 मार्च केा जश्न मनाएगी भाजपा

देहरादून। 23 मार्च को उत्तराखंड की धामी सरकार अपने एक साल का कार्यकाल पूरा करने जा रही है। वही 23 मार्च को पूरा होने वाले इस एक साल के कार्यकाल के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने कहा है कि संगठन इस अवसर केा जश्न के रूप में मानाएगा।
जिला स्तर पर बहुउद्देशीय शिविर का  आयोजन कर सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए संगठन काम करेगा और लोगों को पार्टी के प्रति जागरूक किया जाएगा।

वही भाजपा प्रदेश मुख्यालय में मीडिया से वार्ता से करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने कहा कि 23 मार्च को सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर पूरे पखवाड़े जन सहभागिता के विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किए जाएगे।

इस पखवाड़े के तहत केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं जन जन तक पहुंचाने के लिए संगठन व्यापक अभियान चलाएगा। वही इस अवसर पर सरकार के कार्यक्रमों के साथ समन्वय बनाते हुए प्रदेश भर में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। वही इस प्लान के तहत 15 लाख परिवारों को पार्टी के कामों को पहुंचाने का लक्ष्य रख गया है जिसमे पार्टी कि बूथ और षक्ति केन्द्र कि टीमो का सहयोग मिलेगा।
वही भट्ट का कहना है कि प्रदेश की सभी 70 विधानसभा क्षेत्र में  बूथ सशक्तिकरण अभियान की कार्यशाला भी पार्टी लगा चुकी है। वही प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि पार्टी अब शक्ति केंद्र के कार्यक्रम चलाने जा रही है और शक्ति केन्द्र कि इकाइयों का गठन 31 मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। वही इसके बाद शक्ति केन्द्र स्तर पर भी वृहद स्तर पर कार्यक्रम होगो।

About Post Author