नहीं चलेंगे ई रिक्शा, परिवहन विभाग ने लगाया प्रतिबंध

देहरादून: राजधानी की सड़कों पर आये दिन वाहनों के चलते जाम लगा रहता है। जिससे जहां लोगों को तो असुविधा होती ही है, वहीं दूसरी ओर ट्र्ैफिक संचालन के लिए अक्सर पुलिस अधिकारियों को भी सड़कों पर उतरना पड़ता है। शहर की जाम की स्थिति के पीछे एक वजह यहां धड़ल्ले से दौड़ते ई रिक्शा भी हैं जो अक्सर शहर के मुख्य मार्गो पर दौड़ते नजर आ जाते हैं, जिनकी धीमी गति के कारण अक्सर शहर में जगह जगह जाम की स्थिति बनी रहती है। इस स्थिति से निपटने के लिए परिवहन विभाग ने ई रिक्शा को शहर के मुख्य मार्गों पर प्रतिबंन्ध कर दिया है। हालांकि ई रिक्शा के मुख्य मार्गों पर चलने को लेकर परिवहन विभाग पहले भी प्रतिबंन्ध लगा चुका है। लेकिन बावजूद इसके ये बेलगाम हैं। ई रिक्शा पर प्रतिबंन्ध के बाद अब ये क्लेमेन्टाउन-सहारनपुर रोड, राजपुर रोड-कुाठालगेट, झाझरा-प्रेमनगर-चकराता रोड, रायपुर-आइएसबीटी-हरिद्वार रोड, मोहकमपुर रोड पर नहीं चल सकेंगे। आरटीओ सुनील शर्मा ने बताया कि शहर को जाम से निजात दिलाने और यातायात व्यवस्था को शुचारू रखने और ट्रैफ़िक का संतुलन ठीक रखने के लिए ई रिक्शा को मुख्य मार्गो से दूर रखा जायेगा। साथ ही ई रिक्शा स्टैंड बनाये जायेंगे जिसमें तय संख्या में ही ई रिक्शा रुक सकेंगे। नियमो को ताक पर रखने वालों पर कार्यवाही भी की जाएगी।

Several cities block electric rickshaw registrations - The Economic Times
मुख्य मार्गो में पहले भी किये गए प्रतिबंधित
बतादे कि सरकार द्वारा ई रिक्शा पर साल 2019 अगस्त में भी प्रतिबन्ध लगा दिया गया था। शहर के वे चौराहे जहाँ अधिक जाम लगता है वहां ई रिक्शा पर प्रतिबन्ध लगाया गया था। राज्यपाल द्वारा स्वीकृति दिए जाने के बाद नोटिफिकेशन निकाल परिवहन विभाग द्वारा इस पर कवायत शुरु कर दी है। ई रिक्शा का मुख्य मार्गो पर बेखौफ से चलने का एक कारण ये भी है कि ई रिक्शा के लिए कोई स्टैंड चिन्हित नहीं किये गए जिससे ये कही से भी संचालित हो जाते हैं कोई भी रुट पकड़ लेते हैं। लेकिन नई व्यवस्था में इन सब को व्यवस्थित किया जायेगा। नई व्यवस्था में ई रिक्शा को गलियों और सहमार्गो में ही संचालित किया जायेगा। मुख्य मार्गो के किनारे तक केवल तब आ सकते हैं जब उन्हें, यात्रियों को मुख्य मार्गो तक छोड़ना पड़े।

About Post Author