लोकसभा की पारी, हैट्रिक की तैयारी !

उत्तराखंड डेस्क रिपोर्ट, लोकसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड में चुनावी बिसात बिछने लगी है….भाजपा, कांग्रेस समेत तमाम दल इस दंगल को जीतने का दावा कर रहे हैं। वहीं भाजपा ने नए साल से अपने चुनावी अभियान को तेज करने का फैसला लिया है। इसके लिए काशीपुर में दो दिनों तक भाजपा ने मंथन भी किया….साथ ही कई महत्वपूर्ण फैसले भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भी लिए हैं। भाजपा ने राज्य की पांचों लोकसभा सीटों पर 75 फीसदी मतों के साथ हैट्रिक लगाने का लक्ष्य रखा है। इसके साथ ही पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से आहवान किया है कि परीक्षा का समय आ गया है, बिना रुके बिना थके सर्वश्रेष्ठ प्रयास करना है। अगले पांच महीने की मेहनत पर देश के 50 वर्षों का भविष्य निर्भर है। वहीं भाजपा के कार्यकर्ताओं ने प्रभारी के आहवान पर अपनी कमर कस ली है। वहीं चुनावी तैयारियों के बीच अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्री राम की होने जा रही है प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भी पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए उत्तराखंड में भाजपा श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर घर घर दीवाली का माहौल तैयार करेगी… देवभूमि का माहौल राममय बनाने के लिए गांवों के मंदिरों में जनसहभागिता से भजन कीर्तन का आयोजन होगा..श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन सभी कार्यकर्ताओ को अपने अपने घरों में दीपक जलाकर दीपावली का माहौल तैयार करने के निर्देश दिए गए है….पार्टी को पूरी उम्मीद है कि राज्य की पांचों लोकसभा सीटों में भाजपा हैट्रिक लगाने जा रही है। हांलाकि कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दल भाजपा पर राम मंदिर के मुद्दे पर राजनीतिक लाभ लेने का आरोप लगाते हुए जन्हित में कोई भी काम ना करने का आरोप लगा रहे हैँ। सवाल ये है कि क्या भाजपा की तैयारी विपक्षी दलों पर एक बार फिर से भारी पड़ेगी या विपक्षी दलों की एकजुटता भाजपा को भारी पडेगी

उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों में हैट्रिक लगाने के लिए भाजपा ने रणनीति तैयार कर ली है। 75 फीसदी मतों के साथ जीत की हैट्रिक लगाने का लक्ष्य भाजपा ने रखा है। इसके लिए काशीपुर में दो दिनों तक भाजपा ने मंथन भी किया है….साथ ही इस जीत के लिए अमृत रुपी रणनीति भी तैयार की है। इसके लिए बीजेपी युवाओं को जोड़ने के लिए युवा मतदाता सम्मेलन आयोजित करेगी..इसके साथ ही दो जनवरी से महत्वपूर्ण बैठकों का आयोजन होगा। इसके साथ ही चार जनवरी को संयुक्त मोर्चा पदाधिकारी बैठक, सात को लोकसभा चुनाव तैयारियों को लेकर बैठक, 24 जनवरी को सभी मंडलों और शक्ति केंद्रों में नव मतदाता सम्मेलन, 26 जनवरी को तिरंगा यात्रा के तहत मंडल स्तरीय बाइक रैली जैसे कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे…भाजपा को पूरी उम्मीद है कि माहौल भाजपा के पक्ष में है.. जबकि कांग्रेस का दावा है कि जनता भाजपा को सबक सिखाकर कांग्रेस के पक्ष् में मतदान करने जा रही है।

आपको बता दें कि राज्य की पांचों लोकसभा सीटों पर इस समय भाजपा का कब्जा है और अब भाजपा एक बार फिर हैट्रिक मारने की तैयारी में लगी हुई है। बूथ पदाधिकारियों को नए मतदाता बनाने के साथ ही उनसे संवाद स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही भाजपा ने उत्तराखंड में पहली बार मतदाता बने युवाओँ के सम्मेलन आयोजित करने का फैसला लिया है। हर विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले इन सम्मेलनों को मोदी समर्थक युवा मतदाता सम्मेलन नाम दिया गया है। वहीं भाजपा की चुनावी तैयारियों के बीच अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्री राम की होने जा रही है प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भी पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए उत्तराखंड में भाजपा श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर घर घर दीवाली का माहौल तैयार करेगी… देवभूमि का माहौल राममय बनाने के लिए गांवों के मंदिरों में जनसहभागिता से भजन कीर्तन का आयोजन होगा..श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन सभी कार्यकर्ताओ को अपने अपने घरों में दीपक जलाकर दीपावली का माहौल तैयार करने के निर्देश दिए गए है….पार्टी को पूरी उम्मीद है कि राज्य की पांचों लोकसभा सीटों में भाजपा हैट्रिक लगाने जा रही है। हांलाकि कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दल भाजपा पर राम मंदिर के मुद्दे पर राजनीतिक लाभ लेने का आरोप लगाते हुए जन्हित में कोई भी काम ना करने का आरोप लगा रहे हैँ।

कुल मिलाकर उत्तराखंड में साल 2023 की विदाई के साथ ही लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज होने लग गई है। भाजपा तमाम विपक्षी दलों को पीछे छोडते हुए जीत की हैट्रिक लगाने का दावा कर रही है। साथ ही 75 फीसदी मतों के साथ जीत का दावा कर रही है। जबकि कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दल भाजपा को सबक सिखाने का दावा कर रहे हैं। ऐसे में सवाल ये है कि क्या भाजपा की तैयारी के आगे विपक्ष टिक पाएगा

 

 

About Post Author