हाईवे चौड़ीकरण के लिए मिले 3891 करोड़

देहरादून। पहाड़ी राज्य होने के कारण उत्तराखंड में सड़क एक बड़ी समस्या है। केन्द्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2023-24 का अपना बजट पेश कर दिया है। सरकार द्वारा इस बजट में उत्तराखंड से जुड़ी तीन  राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण के लिए 3891 करोड़ से अधिक के बजट को मंजूरी दे दी है।

केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की ओर से इस मामले में ट्वीट कर जानकारी दी गई।  केन्द्रीय मंत्री ने बुधवार सुबह ट्वीट कर जानकारी दी कि देहरादून जिले में भानियावाला ऋषिकेश तक हाईवे को फोरलेन करने के लिए 1036 करोड़ रुपये मंजूर किये गए है। जिसकी सहायता से 21 किमी एनएच के चौड़ीकरण किया जाएगा।

जिसमें भानियावाला से जौलीग्रांट तक एलिवेटेड रोड के साथ ही सात मोड पर फ्लाईओवर और अंडरपास भी शामिल है। साथ ही इस बजट में हाईवे चौड़ीकरण परियोजना में आने वाली जमीन का मुआवजा भी शामिल किया गया है।
सरकार द्वारा बरेली सितारगंज हाईवे चौड़ीकरण के लिए 1464 करोड़ रुपये मंजूर किये गये है। वही इस परियोजना के तहत हाईवे के 12 किमी उत्तराखंड के हिस्से में भी काम होगा।

इसके अलावा केन्द्रीय मंत्री द्वारा बरेली पीलीभीत हाईवे परियोजना के तहत सितारगंज बाईपास निमार्ण के लिए 1391 करोड़ मंजूर किये जाने के संदर्भ में ट्वीट कर जानकारी दी है। लोनिवि के प्रमुख सचिव आरके सुधांशु ने बताया कि राज्य सरकार ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय से इस परियोजना के लिए बजट मांगा गया था।  जिसके बाद अब केंद्र ने मंजूर कर दिया है।

About Post Author