प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाएंगे : धामी

 देहरादून ,  उत्तराखण्ड को वर्ष 2025  तक भ्रष्टाचार और नशा मुक्त बनाया जाएगा |इसके लिए विजिलेन्स और  मजबूत किया जाएगा | आईआरडीटी सभागार में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विजिलेन्स में शानदार काम करने वाले कार्मिकों को प्रोत्साहन राशि देने की बात कही हैं | उन्होंने भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायतों पर कारवाई के लिए  विजिलेंस की तारीफ करते हुए चार व्हीसल ब्लोअर को सम्मानित किया मुख्यमंत्री पुष्कर  सिंह धामी  ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता और सुशासन कार्यक्रम के दौरान यह बात कही | धामी ने विजिलेन्स में दो करोड़ रुपये का रीवाँल्विंग फंड बनाने की भी घोषणा की | साथ ही अपर मुख्य सचिव को विजिलेन्स के ढांचा पुनर्गठन का प्रस्ताव बनाने को कहा | कार्यक्रम  निदेशक – विजिलेन्स एडीजी अमित सिन्हा ने बताया की 1064 एप लांच होने के बाद से अब तक पाँच हजार से ज्यादा शिकायते मिल चुकी हैं | जो शिकायते भ्रष्टाचार से जुड़ी हैं | उन पर सतकर्ता विभाग कारवाई कर रहा हैं | दूसरे मामलों की शिकायतों को सीएम हेल्पलाइन से जोड़ा गया हैं | ताकि उनका समाधान हो सके |भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता को लेकर अशोक कुमार ने कार्यक्रम में कहा की भ्रष्टाचार चोरी – डकैती से भी बड़ा अपराध हैं | लेकिन , लोग इसे अपराध नहीं समझते | उन्होंने कहा की भ्रष्टाचारियों में गलत काम को लेकर डर  बेठाना ही विजिलेन्स का मकसद हैं | तथा हम भ्रष्टाचार को मिटाने का लगातार प्रियास कर रहें हैं |

About Post Author