जल्द करेगी भाजपा नई कार्यकारिणी टीम का एलान , शामिल होंगे सूची में नए लोग

उत्तराखंड भाजपा जल्द ही कार्यकारिणी की नई टीम का एलान करने जा रही है  संगठन के भीतर चल रही  चर्चा के मुताबिक   प्रदेश महामंत्री व प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नए और युवा चेहरे शामिल किये जाने की संभावनए बताई जा रही है  प्रदेश अध्यक्ष भाजपा महेंद्र प्रसाद भट्ट नई टीम के स्वरूप को लेकर केंद्रीय नेताओं से नई दिल्ली में पूर्व चर्चा भी कर चुके हैं  उनके  द्वारा टीम में नए युवा चेहरों को शामिल करने के संकेत दिए हैं 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट नई कार्यकारिणी को लेकर जो संकेत दे रहे हैं, उनके मुताबिक, इसमें 70 फीसदी बदलाव की संभावना है   माना जा रहा है कि नई कार्यकारिणी में प्रदेश महामंत्री के तीन पद के लिए पांच, आठ उपाध्यक्ष पद के लिए 12 नामों की सूची तैयार की गई है      नई टीम 2024 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर तैयार होगी      नई कार्यकारिणी में शामिल किए जाने वाले नामों की सूची लेकर महेंद्र भट्ट नई दिल्ली पहुंच गए हैं और आज शुक्रवार को इन नामो जो सूची में शामिल है उन नामों में आज मुहर लगेगी 

About Post Author