उत्तराखंड मे पुरुषों को पछाड़ रही है महिलाएं

देहरादून  , उत्तराखंड में महिला कामगारों की संख्या पुरुषों से अधिक हो गई हैं |ई श्रम पोर्टल के आंकड़ों से इसका खुलासा हुआ हैं | महिला कामगारों की संख्या का प्रतिशत देखे तो उत्तराखंड यूपी की तुलना में आगे हैं | शिक्षा , स्वास्थ्य , पर्यटक और ओधोगिकी क्षेत्र ऐसे सेक्टर हैं | जहां महिला कामगारों की संख्या पुरुषों से अधिक हैं |आबादी के लिहाज से देश के सबसे बड़े राज्य यूपी से तुलना की जाए तो उत्तराखंड कामगारों का प्रतिशत अधिक हैं | यूपी में इस समय कुल महिला कामगारों का प्रतिशत 52.36 हैं | जो उत्तराखंड से कम हैं | ई श्रम पोर्टल के आकड़ों के अनुसार उत्तराखंड में इस समय कुल 29 लाख 64 हजार 651 कामगार हैं | इसमे से 55.18 प्रतिशत महिला कामगार जबकि 44.82 प्रतिशत पुरुष कामगार हैं |

About Post Author