उत्तराखंड में 2024 में हो सकते हैं 38वें राष्ट्रीय खेल

उत्तराखंड में 2024 में हो सकते हैं 38वें राष्ट्रीय खेल

खेल मंत्री रेखा आर्य का कहना है की 38वें राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है। प्रदेश में राष्ट्रीय खेल 2024 में हो सकते हैं, जिसमें 38 खेलों को शामिल किया जाएगा। राष्ट्रीय खेलों के संबंध में खेल मंत्री आर्य ने एक बैठक ली जिसमें कहा की राष्ट्रीय खेल अक्टूबर एवं नवम्बर 2024 में आयोजित किए जा सकते हैं। प्रतियोगिताओं को दो मुख्य खेल हब जैसे देहरादून एवं हल्द्वानी है पर उनके साथ साथ यह और पाँच अन्य शहरों में भी किया जाएगा। इसमें लगभग 10 हजार खिलाड़ियों के प्रतिभाग करने की संभावना है। खेलों के आयोजन के लिए विभिन्न कार्यों जैसे मेडिकल, एन्टी डोपिंग, सुरक्षा, आवास, ट्रांसपोर्ट एवं वॉलेंटियर, माइक्रो प्लान तैयार कर लिए गए हैं। मंत्री ने कहा कि वर्तमान में काफी निर्माण कार्य चल रहे हैं, जिसे अगले साल जुलाई तक पूरा कर लिया जाएगा। जिसके बाद होने वाली खेलों पर ही ध्यान दिया जाएगा। मंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों की आवासीय व्यवस्था के लिए गुजरात में आयोजित 36 वें राष्ट्रीय खेलों के अनुरूप होटल आदि का सर्वे कर खिलाड़ियों को सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था को देखा जाएगा। मुख्यमंत्री के साथ इस संबंध में बैठक भी की जाएगी। इसके लिए बजट की मांगों के साथ ही और सब कुछ भी तैयार कर लिया जाए। बैठक में विशेष प्रमुख सचिव खेल अभिनव कुमार, अपर सचिव निदेशक खेल जितेन्द्र कुमार सोनकर, उपसचिव खेल धीरेन्द्र कुमार और भी और भी लोग शामिल थे। 

About Post Author