उत्तराखंड: अनियंत्रित स्कूल बस ने आधा दर्जन महिलाओं को रौंदा, एक महिला की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल

रिपोर्ट – शाहिद खान

रुद्रपुर – उत्तराखंड के रूद्रपुर में निजी स्कूल की एक बस ने सड़क के किनारे टेंपो का इंतजार कर रही आधा दर्जन महिलाओं को रौंद दिया | जिसमें एक महिला की मौत हो गई और पांच महिलाएं घायल हो गयी। घायल महिलाओं का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मंजू नाथ टीसी एवं एसपी सीटी मनोज कत्याल समय तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

उत्तराखंड में बड़ा हादसा, रुद्रपुर में तेज रफ्तार बस ने 6 महिलाओं को कुचला  - BUS CRUSHES SIX WOMEN

अनियंत्रित स्कूल बस ने मारी टक्कर 

आपको बता दें कि उधम सिंह नगर के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में एक अनियंत्रित स्कूल बस ने आधा दर्जन महिलाओं को रौंद दिया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि पांच महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में पुलिस और राहगीरों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर घायलों का इलाज चल रहा है। सभी महिलाएं काम से वापस घर लौट रही थी। जानकारी के मुताबिक एलायंस कालोनी के पास महिलाएं टेंपो का इंतजार कर रही थी कि तभी एक तेज गति से आ रही बस ने आधा दर्जन महिलाओं को रौंद दिया। जिस कारण वहां पर अफरा तफरी का माहौल हो गया।

Kashipur : स्कूल बस ने अनियंत्रित होकर आधा दर्जन महिलाओं को कुचला, एक की  मौत, पांच की हालत नाजुक | Kashipur: School bus went out of control and  crushed half a dozen

सभी घायल महिलाओं को जिला अस्पताल ले जाया गया

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से सभी घायल महिलाओं को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टर ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि बाकी महिलाओ का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी मंजू नाथ टीसी एवं एसपी सीटी मनोज कत्याल मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। सभी महिलाएं दिनेशपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है। मृतका का नाम मीनू मिस्त्री बताया जा रहा है। चालक को हिरासत में लेते हुए पूछताछ की जा रही है।

हादसे में पांच महिलाएं घायल

एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने बताया की एलायंस कालोनी के पास महिलाए टेंपो का इंतजार कर रही थी तभी एक तेज गति से आ रही बस ने आधा दर्जन महिलाओं को रौंद दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया। हादसे में पांच महिलाएं घायल हुई है, जबकि एक महिला की मौत हो गई है। घायलों का इलाज चल रहा है।

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.