उत्तराखंड : यूकेडी के पूर्व नेता ने नये क्षेत्रीय दल के गठन को लेकर की प्रेस वार्ता

उत्तराखंड : उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद सेमवाल द्वारा आज प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। यूकेडी से अलग होने के बाद उन्होंने नया क्षेत्रीय राजनीतिक दल बनाने की घोषणा की है। इसका नाम सुझाने को लेकर आम जनमानस से राय भी मांगी है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में उनकी टीम है, जिसके माध्यम से वे जनता के बुद्धिजीवी वर्ग से वार्ता करेंगे कि उनको अपनी समस्याओं के निवारण के लिए किस प्रकार का राजनीतिक दल चाहिए। क्योंकि बीते 23 वर्षों से जनता को तमाम राजनीतिक दलों से निराशा ही हाथ लगी है।

नए वैकल्पिक राजनितिक दल के रूप में जनता के सामने

उन्होंने कहा कि वे प्रदेश में तीन चरणों का अभियान चलाएंगे। जिसके प्रथम चरण में जनमत यात्रा निकाली जाएगी। दूसरे चरण में सदस्यता अभियान व तीसरे चरण में निकाय चुनाव की तैयारियों शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि तमाम राजनीतिक दलों से जनता को अब तक निराशा ही हाथ लगी है। इसलिए अपने नए क्षेत्रीय राजनीतिक दल को वह जनता के सामने एक विकल्प के तौर पर रखेंगे। साथ ही सरकार पर एक प्रेशर ग्रुप के तौर पर काम करेंगे। कहा कि पूर्व में भी वे और उनके कार्यकर्ता राज्य के महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाते रहे हैं। इसके लिए आगे भी वे सक्रिय रहेंगे। कहा कि हमारा दल जनता की आवश्यकताओं के अनुरूप चलेगा। जनता की प्रमुख समस्याओं उसके निवारण को अपनी एजेंडे में शामिल कर चुनाव में उतरेंगे।

 

 

About Post Author