UP Assembly Session:सदन में रघुराज प्रताप सिंह ने सरकार पर कसा तंज, कहा-”पैदाइश के बाद बच्चे का लालन-पालन भी जरूरी”

KNEWS DESK- विधानसभा के मॉनसून सत्र में कुंडा से जनसत्ता पार्टी के विधायक रघुराज प्रताप सिंह ने बीजेपी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि हैंडपैंप और बोरवेल का पैसा ग्राम सभाओं को नहीं मिल रहा है। सिर्फ योजनाएं चलाने से जिम्मेदारी खत्म नहीं हो जाती है। पैदाइश के बाद बच्चे का लालन-पालन भी जरूरी होता है। कृषि, बिजली, पर्यावरण और सिंचाई से संबंधित चर्चा पर उन्होंने सरकार का शुक्रिया अदा किया।

उन्होंने सदन में कृषि मंत्री के ना होने पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने प्रदेश की 65 फीसद आबादी के लिए कृषि पर चर्चा को जरूरी बताया। जलशक्ति मंत्री के हवाले से कृषि मंत्री के बयान को रघुराज ने सच से परे बताया। उन्होंने विधायकों को विधानसभा क्षेत्रों में जाकर मंत्री के दावे की सच्चाई का पता लगाने की चुनौती दी। रघुराज प्रताप सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार को ध्यान दिलाने के बावजूद खेत तक नहर का पानी नहीं पहुंच रहा है। उन्होंने बाढ़ और सूखा जैसी परेशानियों से छुटकारा पाने के उपाय बताएं।

कुंडा विधायक ने कहा कि सूखे की वजह से खेतों को पानी नहीं मिलने के अलावा घटता जलस्तर की समस्या पर भी सरकार को विचार करना चाहिए। पर्यावरण की समस्या से छुटकारा पाने के लिए वृक्षारोपण पर किए गए सरकारी दावों के बारे में भी उन्होंने बताया। सड़क निर्माण के लिए जो पेड़ों को काटा जा रहा है, उसपर उन्होंने कहा कि आम, नीम, महुआ का पेड़ आने वाली पीढ़ी को देखने को नहीं मिलेगा।

About Post Author