SDM ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य की बढ़ी मुश्किलें, भाभी शुभ्रा मौर्य ने लगाएं गंभीर आरोप

KNEWS DESK- SDM ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं| जहां आलोक मौर्य ने अपनी पत्नी ज्योति मौर्य के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था| वहीं अब आलोक की भाभी शुभ्रा मौर्य जो कि सरकारी स्कूल में टीचर हैं उन्होंने आलोक समेत समस्त ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है|

आलोक मौर्य की भाभी शुभ्रा मौर्य ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न, प्रताड़ना धमकी दिए जाने के मामले में FIR दर्ज कराई है| शुभ्रा मौर्य का कहना है कि पहले भी कई बार उन्होंने पुलिस को तहरीर दी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई| हाल ही में सोशल मीडिया पर जब उन्होंने अपना दर्द साझा किया तब पुलिस ने मामला दर्ज किया|

आपको बता दें कि  शुभ्रा मौर्य विनोद कुमार मौर्य की पत्नी हैं, जो देवी नगर मीरा पट्टी प्रयागराज निवासी हैं| शुभ्रा का आरोप है कि उनके पति विनोद मौर्य ने शादी के समय यह बताया था कि वह इंटेलिजेंस ब्यूरो में अधिकारी हैं  लेकिन वह प्रयागराज के जीएसटी विभाग में स्टेनोग्राफर के पद पर तैनात हैं| उन्होंने झूठ बोलकर शादी की| शादी के समय 5 लाख रुपये नकद और 5 लाख के जेवर, कार समेत दहेज का अन्य सामान भी दिया गया था| फिर भी दहेज की मांग करने लगे साथ ही मारपीट भी की गई|

शुभ्रा ने कई बार अपने ससुर राम मुरारी मौर्य, सास लीलावती मौर्य, जेठ अशोक कुमार मौर्य, जेठानी प्रियंका मौर्य, देवर आलोक मौर्य के खिलाफ शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई| पति विनोद मौर्य बार-बार बड़ी गाड़ी, हीरे की अंगूठी और सोने के जेवरात की मांग करने लगे|

बेटी होने पर सहे ससुराल वालों के ताने

शुभ्रा का आरोप है कि जब बेटी हुई तो ससुराल वाले ताना मारने लगे| उन्होंने बेटी को मारने का प्रयास भी किया जिसके निशान आज भी बेटी के सिर पर हैं| ससुराल के लोग बेटा चाहते थे| बेटी होने पर हर रोज मार पीट करने लगें|

आपको बता दें कि SDM ज्योति मौर्य ने भी अपने पति आलोक मौर्य व ससुराल वालों के खिलाफ लगभग इसी तरह के आरोप लगाए थे|आलोक मौर्य ने भी अपनी पत्नी पर मनीष दुबे से अफेयर होने और उसे जान से मारने की साजिश रचने का आरोप लगाया है| यह मामला सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हुआ|

About Post Author