गठबंधन प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में बागपत पहुंचे शामली से रालोद विधायक प्रसन्न चौधरी

 

बागपत :— नगर निकाय चुनाव के मतदान की जैसे-जैसे तारीख नजदीक आ रही है वैसे ही पार्टी के प्रत्याशी चुनाव प्रचार में पूरी ताकत लगा रहे है। चुनावी मैदान के अखाड़े में पार्टी के सांसद, विधायक, मंडल कोऑर्डिनेटर अपने अपने स्तर से जोर आजमाइश करने में लगे हैं। बागपत की बड़ौत नगर पालिका पर पहुंचे रालोद के थानाभवन विधायक अशरफ अली खान और शामली से प्रसन्न चौधरी चुनावी प्रचार कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला और कहां कि भाजपा यदि कानून से नहीं मानती है तो वह जिस लेवल पर जाना चाहती है । उससे रालोद पीछे नहीं है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि भाजपा की तानाशाही नहीं चलेगी,यदि भाजपा हमारे कार्यकर्त्ता को धमकाती है या डराया जाता जाता है,तो उसका मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा। थानाभवन विधायक अशरफ अली खान ने कहा कि बड़ौत नगर पालिका में गठबंधन के प्रत्याशी को सर्व समाज का समर्थन मिला है। और इस बार गठबंधन के प्रत्याशी भारी मतों से विजय होंगे। प्रसन्न चौधरी ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ, डबल इंजन की सरकार के खिलाफ लोगों के अंदर गुस्सा है। किसान यदि अपने अधिकार की बात करता है, तो यह भारत-पाकिस्तान की रट लगाते हैं। नौजवान अपने रोजगार की बात करता है तो ये तालिबान की बात करते है। मजदूर अपने हक की लड़ाई के लिए कुछ बात उठाता है। तो यह पलायन की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि हम चौधरी चरण सिंह के अनुयायी है। जयंत चौधरी के सिपाही है। कानूनी लड़ाई लड़ने से पीछे नहीं हटते हैं। यदि कोई सत्ताधारी पार्टी का व्यक्ति अनुशासनहीनता करेगा, बूत पर जाकर कब्जा करने की कोशिश करेंगा। हमारे किसी व्यक्ति को डराने धमकाने की कोशिश करेगा। तो हम पहले तो कानून का सहारा लेगे और कोशिश करेंगे कानून से बात बन जाए, नही बनती है तो जिस लेवल पर भारतीय जनता पार्टी जाना चाहती हूं उस लेवल से भी हम पीछे नही हटेंगे। कुल मिलाकर दूसरे चरण में होने वाले मतदान के लिए सभी पार्टी के प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। अब देखना यह होगा कि आने वाले चुनाव के पिटारे में किसका भाग्य बंद होता है। और 13 तारीख को होने वाली मतगणना के बाद किस के सर पर ताज होता है।

About Post Author