कलम छोड़ हाथों पर बांध ली काली पट्टी और फिर शुरू कर दिया पीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन

मेरठ। पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों ने बुधवार को कलम बंद हड़ताल कर दी है। पीडब्ल्यूडी कर्मचारियों का कहना है कि लगातार उनकी विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन देकर सरकार से और मुख्य अभियंता से कार्रवाई की मांग की जा रही है, लेकिन उनकी मांगों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
पीडब्ल्यूडी के मेरठ मंडल के 6 जिलों में कर्मचारी काम नहीं कर रहे हैं। कर्मचारियों ने पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड कार्यालय के पास एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। उसके बाद नारेबाजी करते हुए मुख्य अभियंता कार्यालय पहुंचे। मुख्य अभियंता कार्यालय पर उन्होंने प्रदर्शन कर अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन दिया।

 

उच्च अधिकारियों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

पीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों ने पहले तो हाथों पर काली पट्टी बांधकर मार्च निकाला उसके बाद अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सोते हुए उच्च अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है कर्मचारियों का कहना था कि उन्हें पदोन्नति नहीं किया जा रहा है साथी विभिन्न मांगों को सरकार स्तर तक नहीं पहुंचाया जा रहा है जिसके कारण कर्मचारियों का उत्पीड़न हो रहा है कोई भी कर्मचारियों के सुनने को तैयार नहीं है आज सभी कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के नाम अधिशासी अभियंता को मांग पत्र सौंपा है।

 

15 दिन में समस्या का समाधान का दिया आश्वासन

अधिशासी अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि उच्च अधिकारियों से बात की गई है जल्द ही कर्मचारियों की सभी मांगों का समाधान कर दिया जाएगा किसी भी कीमत पर कर्मचारियों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा 15 दिन का लखनऊ से समय मिला है 15 दिनों के अंदर सभी मांगे कर्मचारियों की पूरी कर दी जाएगी।

About Post Author