चैत्र नवरात्रि के मौके पर उत्तर प्रदेश महिला पुलिस ने महिला सशक्तिकरण के लिए निकाली रैली

झाँसी, उत्तर प्रदेश पुलिस की तरफ से शक्ति की उपासना के पर्व चैत्र नवरात्रि के मौके पर महिला सशक्तिकरण रैली निकाली गई| उत्तर प्रदेश महिला पुलिस ने नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन मिशन शक्ति के लिए रैली निकालकर एक अनूठा उदाहरण पेश किया| जालौन जिले से झाँसी जनपद पहुंची टीम का एसएसपी झांसी राजेश एस ने पुष्प देकर  स्वागत किया|

रैली का शुभारंभ मां विंध्यवासिनी माता मंदिर मीरजापुर से गौतमबुद्ध नगर एवं देवी पाटन धाम बलरामपुर से जनपद ललितपुर तक हुआ| पूरब पश्चिम उत्तर दक्षिण के सभी जनपदों में भ्रमण कर महिला सशक्तिकरण का संदेश दे रही है| दोपहिया वाहनों पर सवार 35 से ज्यादा महिला कर्मियों ने रैली निकालकर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया|

रैली में शामिल महिला पुलिसकर्मियों ने कहा कि “यह रैली नारी सम्मान नारी सुरक्षा को लेकर निकाली जा रही है एवं मिर्जापुर, प्रयागराज, फतेहपुर, कानपुर नगर, इटावा, आगरा, अलीगढ़, गौतमबुध नगर, देवी पाटन मंदिर बलरामपुर अयोध्या, लखनऊ, हमीरपुर, उरई, जालौन, झांसी, ललितपुर, सभी जनपदों में महिला पुलिस कर्मियों द्वारा महिला सशक्तिकरण संदेश देने के लिए निकाली जा रही है|

About Post Author