कानपुर में अगले 48 से 72 घंटे तक राहत मिलने की उम्मीद नहीं, मौसम विभाग ने कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया

रिपोर्ट – शाहनवाज़

कानपुर – कानपुर में अगले 48 से 72 घंटे तक राहत मिलने की उम्मीद नहीं है| शनिवार को भी कई जगहों पर कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है| उत्तर प्रदेश में कड़ाके की सर्दी के साथ ठंड का ट्रिपल अटैक जारी है| मौसम विभाग ने आज प्रदेश में कोहरा, शीतलहर के साथ कोल्ड डे का भी अलर्ट जारी किया है| पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में आज अत्यधिक ठंड रहने की संभावना जताई गई है| अगले दो दिन ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं है| वहीं कानपुर में पिछले 24 घंटों में सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा है| यहां का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में आज भी मौसम शुष्क रहने की संभावना है|

तापमान में बदलाव होने की कोई बड़ी संभावना नहीं

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में आज भी मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस बीच राज्य में ज़्यादातर जगहों पर आज घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की गई है, राज्य में आज भी कोल्ड डे रहने की संभावना है, इस बीच शीत लहर से सर्दी और परेशान कर सकती। 14 और 15 जनवरी को भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान जताया गया है। हालांकि इसके बाद धीरे-धीरे तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। जबकि न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।

About Post Author