कानपुर में बीती रात 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तापमान, हाड़ कपाऊ ठंड ने किया लोगों का जीना मुहाल…

रिपोर्ट – सुरेश कुमार सविता

कानपुर – उत्तर प्रदेश में कड़ाके की सर्दी कम होने का नाम नहीं ले रही है| कोहरे और बर्फ़ीली हवाओं ने आम जनमानस को बेहाल कर दिया| शुक्रवार को प्रदेश का सबसे ठंडा जिला कानपुर रहा, यहां पर रात में न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा| इसके साथ ही लोगों ने अलाव के सहारे इस गिरते हुए तापमान से अपने आप को बचाना पड़ रहा है |

भीषण ठंड का असर रेलवे स्टेशन में भी देखने को मिला

आपको बता दें कि उत्तर भारत में पड़ रही भीषण ठंड ने आम जनमानस का जीना मुहाल कर दिया है| कानपुर में बीती रात 2.4 डिग्री सेल्सियस का तापमान दर्ज किया गया| इसके साथ ही लोगों ने अलाव के सहारे इस गिरते हुए तापमान से अपने आप को बचाया| इस समय पड़ रही भीषण ठंड का असर रेलवे स्टेशन में भी देखने को मिला, जहां आम दिनों रेलवे से सफर करने वाले यात्रियों से भरा रहने वाला कानपुर सेंट्रल भी इन दिनों वीरान नजर आ रहा है| इसका कारण ठंड के चलते लेट होने वाली ट्रेन और सफर के दौरान ठंड से होने वाली परेशानियों से जोड़कर देखा जा सकता है| इस समय पड़ रही ठंड ने न केवल आम जनजीवन को ही अस्त व्यस्त कर दिया है बल्कि सड़कों पर घूमने वाले आवारा पशुओं के लिए भी यह ठंड काल बनती जा रही है|

About Post Author