Bigg Boss 17: मन्नारा चोपड़ा के साथ हुई बदसूलुकी पर भड़की बुआ, प्रियंका चोपड़ा की मां ने अंकिता को सुनाई खरी-खोटी

KNEWS DESK – सलमान खान रियलिटी शो बिग बॉस 17 चर्चा में बना हुआ है| शो में रोज कुछ न कुछ होता रहता है| शो अब अपने अंतिम चरण पर पहुंच गया है| जैसे-जैसे शो का फिनाले नजदीक आ रहा है, घर के अंदर रोज नए हंगामे देखने को मिल रहे हैं| वहीं इस हफ्ते फिनाले टास्क में मनारा चोपड़ा को घर वालों जमकर खरी-खोटी सुनाई. अपमानजनक टिप्पणियां के अलावा कंटेस्टेंट ने मन्रारा के साथ धक्का-मुक्की भी की|

Bigg Boss 17: मनारा चोपड़ा के साथ हुए बुरे व्यहवार पर फूटा Priyanka Chopra  की मां का गुस्सा, अंकिता और ईशा की हरकतों को बताया जंगली

 मन्नारा चोपड़ा के साथ घर में हुई बदसूलूकी

वहीं मन्रारा चोपड़ा पर इतना जुल्म होता हुए देख प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा भड़क उठी हैं| इंस्टाग्राम पर इसका एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जहां अंकिता, ईशा मलावीय, विक्की जैन और आयशा खान मन्नारा के साथ बदसुलूकी करते हुए दिखाई दे रहे हैं|

प्रियंका चोपड़ा की मां को आया गुस्सा 

वायरल हो रहे इस वीडियो पर कमेंट करते हुए मधु चोपड़ा ने लिखा कि ‘हे भगवान! ये लोग जंगलियों की तरह बर्ताव कर रहे हैं|’ बता दें कि मधु चोपड़ा मन्नारा की बुआ लगती हैं| वहीं इस वीडियो पर कमेंट की बाढ़ आ गई है| फैंस इन चारों सदस्यों को जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं|

फैन्स ने किया मन्नारा का सपोर्ट 

किसी एक यूजर ने ‘ईशा, अंकिता और आईशा’ को चुड़ैल बताया| तो किसी अन्य यूजर ने कमेंट में लिखा कि ‘इन सभी को शर्म आनी चाहिए| मन्नारा काफी अच्छे से इन चीजों को हैंडल कर रही है| हम तुमसे बहुत प्यार करते हैं मन्नारा…’ वहीं एक सोशल मीडिया यूजर ने अंकिता लोखंडे और ईशा को चुड़ै तक कह डाला|

हाल ही में फिनाले टास्ट हुआ था, जिसे जीतने के बाद विनर टीम सीधा-सीधा फिनाले में एंट्री लेती| वहीं इस टास्क में मन्नारा टीम जीत जाती है, जिसमें अभिषेक कुमार, मुनव्वर फारूकी और अर्जुन भी शामिल थे| वहीं टास्क जीतने के बाद सबसे ज्यादा परेशान मन्नारा को किया गया| जहां अंकिता और विक्की ने मन्नारा को गंदी गंदी बातें कहीं तो वहीं ईशा ने उनके साथ धक्का-मुक्की भी की| ईशा ने तो मन्नारा को बार डांसर तक कह डाला|

फाइनल में पहुंचे ये कंटेस्टेंट

28 फरवरी को बिग बॉस का ग्रैंड फिनाले होने जा रहा है| वीकेंड का वार के दौरान समर्थ जुरेल को शो से एलिमिनेट कर दिया गया था, जिसके बाद अब घर पर 8 कंटेस्टेंट बचे हैं| वहीं टिकट टू फिनाले वाला टास्क जीतने के बाद मन्नारा, मुनव्वर, अभिषेक और अरुष टॉप फाइनलिस्ट में अपनी जगह बना ली हैं| वहीं अब ये देखना रोमांटक होगा कि अंकिता, ईशा, विक्की और आईशा में कौन बेघर होता है और कौन टॉप 5 में शामिल होता है|

यह भी पढ़ें – चंडीगढ़ के सामाजिक कार्यकर्ता रोहित कुमार को मिला राष्ट्रीय युवा पुरस्कार

About Post Author