गोंडा के भाजपा अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप को दिखाया गया पार्टी से बाहर का रास्ता, महिला संग वीडियो वायरल होने के बाद आये थे चर्चा में

डिजिटल डेस्क- बीते दिनों एक कार्यालय की सीढ़ियों पर गोंडा के भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप का भाजपा की महिला कार्यकत्री के साथ अश्लील वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद जिलाध्यक्ष और पार्टी की काफी बदनामी हुई थी। वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा की तरफ से जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप से स्पष्टीकरण मांगते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद अब निष्कासन की कार्रवाई की गई है। भाजपा प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने निष्कासन से जुड़ा पत्र जारी किया है।

वीडियो की सफाई दी थी जिलाध्यक्ष ने

वीडियो वायरल होने के बाद जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने कहा था कि महिला भाजपा कार्यकर्ता है। जिसकी तबियत  खराब होने का पता चला तो उसको बस स्टेशन से लेकर भाजपा कार्यालय पहुंचे। जहां पर तबियत खराब हो गई और बेहोश होकर गिरने लगी तो हमें बचाने के लिए सहारा देना पड़ा। अगर सहारा देना गलत है तो मैंने गलत किया है।

महिला ने भी तबियत खराब होने की कही थी बात

वीडियो वायरल होने के बाद महिला ने कहा था कि 12 मई को वह लखनऊ से लौट रही थी। तभी अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद उन्होंने जिलाध्यक्ष को फोन करके उनसे मदद मांगी थी। जिलाध्यक्ष तुरंत उनको लेने के लिए आए और भाजपा कार्यालय पर लेकर गए थे। इसी दौरान उनको चक्कर आ गया, जिस पर जिलाध्यक्ष ने मुझे सहारा दिया। जिसका वीडियो कुछ लोग सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप से मेरे परिवारिक संबंध हैं।

बदनाम करने का आरोप लगा महिला ने दर्ज कराया था मुकदमा

इस मामले में वीडियो वायरल करके छवि धूमिल करने के आरोप में महिला ने मुकदमा भी दर्ज कराया है। वहीं, वायरल वीडियो के मामले में भाजपा के प्रांतीय नेतृत्व ने जिलाध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। घटना के बाद जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने लखनऊ पहुंचकर पार्टी नेताओं से मुलाकात की थी। इसके बाद मांगे गए स्पष्टीकरण का जवाब भी दिया था लेकिन जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर बीजेपी ने अब यह बड़ा एक्शन लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.