पूर्व ब्लाक प्रमुख ने भाजपा से नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए ठोंकी दावेदारी

रिपोर्ट :उमेश अवस्थी

औरैया: नगर पालिका चुनाव की घोषणा के बाद अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के द्वारा अपनी दावेदारी की जाने का क्रम शुरू हो गया है। इसी क्रम में औरैया नगर पालिका परिषद से भारतीय जनता पार्टी के नेता राजकुमार दुबे के द्वारा अपनी दावेदारी कर दी गई.

 

उत्तर प्रदेश के औरैया नगर पालिका चुनाव की घोषणा के बाद अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के द्वारा अपनी दावेदारी की जाने का क्रम शुरू हो गया है। इसी क्रम में औरैया नगर पालिका परिषद से भारतीय जनता पार्टी के नेता राजकुमार दुबे के द्वारा अपनी दावेदारी कर दी गई। शहर के गोपाल वाटिका में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने आवेदन किए जाने की जानकारी पत्रकारों को देते हुए बताया कि जनता के कहने पर और जनता के आशीर्वाद से ब्लॉक प्रमुख की जिम्मेदारी संभाल चुका हूं। अब एक बार फिर जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए जनता के कहने पर नगर पालिका औरैया के अध्यक्ष पद के लिए आवेदन किया है। शहर की मुख्य समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए उन्होंने कहा कि बिजली, पानी, सड़क की व्यवस्था को प्राथमिकता पर रखते हुए क्षेत्रीय विकास कराऊंगा। साथ ही जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।

About Post Author