डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का आज सोनभद्र में दौरा

सोनभद्र | सूबे के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का यानी सोमवार को सोनभद्र आगमन होगा। वह रॉबर्ट्सगंज नगर के मध्य स्थित आरटीएस क्लब मैदान में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। डिप्टी सीएम के कार्यक्रम को लेकर जहाँ प्रशासनिक अमला सतर्क वहीं कार्यक्रम की सफलता के लिए भाजपाई जुट गए हैं। नगर निकाय चुनाव के द्वितीय चरण के मतदान के लिए प्रचार नौ मई की शाम छह बजे से थम जाएगा।

प्रचार के अंतिम दौर में सभी दल और प्रत्याशी पूरी ताकत झोंकने में लगे हुए हैं। पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार के लिए बड़े नेताओं का आगमन भी तेज हो गया है। इसी क्रम में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का कल सुबह दस बजे सोनभद्र आगमन होगा। जबकि इसके पूर्व चुनाव प्रचार के लिए पहले आठ मई को ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन होना था। इसके मद्देनजर अफसरों ने राबर्ट्सगंज नगर के हाइडिल मैदान का निरीक्षण कर वहां तैयारी भी शुरू कर दी थी। हालांकि बाद में सीएम का कार्यक्रम स्थगित हो गया। उनके स्थान पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का कार्यक्रम तय हुआ है। भाजपा के जिला प्रवक्ता अनूप तिवारी ने बताया कि उप मुख्यमंत्री सुबह दस बजे आरटीएस क्लब के मैदान में पहुंचेंगे, जनसभा के लिए तैयारी जारी है। उधर, पुलिस-प्रशासन भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने में जुटा हुआ है।

About Post Author