भाजपा सभासद प्रत्याशी विशाल त्रिपाठी ने निकाला जुलूस

रिपोर्ट- द्विजेन्द्र मिश्रा

उन्राव,शुक्लागंज।  गंगाघाट नगर पालिका में वार्ड संख्या 13 से भाजपा सभासद प्रत्याशी विशाल त्रिपाठी उर्फ बिल्लू ने विशाल जुलूस निकाला। इस दौरान वार्ड की पूरी जनता ने उनका सहयोग किया। स्थानीय लोगों ने विशाल त्रिपाठी को फूल मालाओं से लाद दिया। जुलूस में शामिल होने आए सदर विधायक पंकज गुप्ता ने बताया कि विशाल त्रिपाठी हमेशा जनता के बीच रहते हैं। ऐसे में वार्ड के लोग उन्हें ही जिता कर नगरपालिका भेजेंगे। प्रत्याशी विशाल त्रिपाठी ने बताया कि वह लगातार तीन बार से वार्ड संख्या 13 में सभासद हैं। उन्होंने अपने वार्ड में खूब विकास कार्य कराया है। जिस कारण जनता का पूर्ण सहयोग उनके साथ है। उन्होंने लोगों से अपील की आगामी 4 मई को उन्हें ज्यादा से ज्यादा वोट देकर विजई बनाएं।

About Post Author